UP News: मेरठ के मवाना थाना इलाके के गांव मुबारिकपुर में सड़क पर पिकअप गाड़ी खड़ी करके भैंस उतारने का मामला इतना बढ़ गया कि दबंगों ने प्रदीप नामक युवक के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अवैध हथियारों से हुई फायरिंग की वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है.
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. लेकिन गांव में खुलेआम हो रही फायरिंग की घटना पुलिस के इकबाल को भी चुनौती दे रही है .
घटना के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि मवाना थाना के मुबारकपुर गांव में दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हुई है. गोली चलने की भी जानकारी पुलिस को दी गई है. मौके से पुलिस को कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
सड़क पर खुलेआम गुंडे करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के लिए सरकार की तरफ से पुलिस खुली छूट दी हुई है बावजूद मेरठ की पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है. मेरठ में आए दिन सड़कों पर अराजकता की तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिससे लगता है पुलिस अपराधियों पर शिकंजा हंसने में विफल हो रही है.
ये भी पढ़ें: पतंजलि आयुर्वेद को बड़ा झटका: 273.5 करोड़ की CGST पेनाल्टी वसूली पर चलेगी कार्यवाही, याचिका खारिज
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
