उत्तर प्रदेश

UP News: सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, दोनों हरिद्वार से लेकर लौट रहे थे गंगाजल

UP News: सावन (Sawan) महीना भगवान शिव को समर्पित है. इस महीने में श्रद्धालु देश के अलग-अलग जगहों में कांवड़ यात्रा करते हैं और भगवान शिव (Lord Shiva) पर जल चढ़ाते हैं. हर जगह उत्सव का माहौल रहता है लेकिन कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) बीच बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है. वहीं तीन घायल बताए जा रहे हैं.

मिसली बाईपास के पास घटना

रविवार को देर रात मिसली बाईपास के पास 28 वर्षिय कांवड़िया की मौत हो गई. ये हादसा पिकअप पलट जाने से हुई है. वहीं इस घटना में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है.

दिल्ली-देहरादून NH पर घटना

वहीं दूसरी घटना दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय हाइवे (National Highway) पर पंचेंडा पुल के पास की है. जहां 35 वर्षिय विक्की नाम का एक कांवड़िया बेहोशी के हालत में पड़ा हुआ था. जिसके बाद उसे अस्पताल में भेज दिया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े- सीएम योगी ने सोमवार को लखनऊ में किया ‘जनता दर्शन’, एक-एक पीड़ित की सुनीं समस्याएं, बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी

कहां का रहने वाला कांवड़िया

दिल्ली-देहरादून हाइवे के पास जिस कांवड़िया की मौत हुई है वो दिल्ली के नजफगढ़ का बताया जा रहा है. जिसका नाम विक्की है.

कैसे हुई मौत ?

कयास लगाया जा रहा है कि कांवड़िया जब हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकला था तो रास्ते में ही किसी अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी होगी. जिससे विक्की के सिर में चोटें आई और उसी कारण उसकी मौत हो गई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

8 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago