Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीएम योगी ने सोमवार को लखनऊ में किया ‘जनता दर्शन’, एक-एक पीड़ित की सुनीं समस्याएं, बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं. दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और बच्चों को चॉकलेट देकर मानवीय भाव दिखाया.

CM Yogi Adityanath

लखनऊ, 21 जुलाईः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया. इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे. मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है. हर समस्या का निराकरण होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है.

अधिकारियों को निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर करें तत्काल कार्रवाई (CM Yogi)

सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में आए दिव्यांग की बात सुनी और उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलाने को कहा. पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले भी आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिया. जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. सबको न्याय मिलेगा.

ये भी पढ़ें: जब UPSC इंटरव्यू बना लोकतंत्र का सबक, S Jaishankar ने साझा कीं 1977 की यादें

बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की. उनका हालचाल जाना, दुलार किया. बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली. सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया.

ये भी पढ़ें: Mumbai Train Blast: सबूतों के अभाव में बरी हो गए मुंबई लोकल ब्लास्ट के 11 आरोपी, 19 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, हादसे में हुई थी इतने लोगों की मौत

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest