खेल

पाकिस्तानी क्रिकेटर अबरार के Instagram पोस्ट ने मचाया तहलका- विराट कोहली को कहा धन्यवाद, लेकिन वजह जानकर चौंक जाएंगे…

Abrar Ahmed Instagram Post: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले के बाद पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए. हालांकि, यह चर्चा उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनके सेलिब्रेशन को लेकर थी. शुभमन गिल को आउट करने के बाद उनके जश्न की काफी आलोचना हुई थी, यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी उन्हें इसके लिए फटकार लगाई थी.

अब इस विवाद के बीच, अबरार अहमद ने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को लेकर एक खास पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कोहली के प्रति आभार व्यक्त किया है.

अबरार अहमद ने जताया आभार

अबरार अहमद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज साझा किया, जिसमें भारत-पाकिस्तान मैच के कुछ खास पल कैद हैं. इन तस्वीरों में से एक में विराट कोहली को अबरार अहमद की पीठ थपथपाते हुए देखा जा सकता है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि कोहली ने उनकी गेंदबाजी की सराहना की थी.

इस तस्वीर के साथ अबरार अहमद ने एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कोहली को लेकर कहा,

“मेरे बचपन के हीरो विराट कोहली को गेंदबाजी करना मेरे लिए गर्व की बात है. उनकी सराहना के लिए मैं आभारी हूं. एक क्रिकेटर के रूप में उनकी महानता केवल एक व्यक्ति के रूप में उनकी विनम्रता से मेल खाती है. चाहे मैदान पर हो या मैदान के बाहर, कोहली एक सच्ची प्रेरणा हैं.”

भारत ने पाकिस्तान को हराकर किया था टूर्नामेंट से बाहर

23 फरवरी को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया, क्योंकि इससे पहले उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शिकस्त मिली थी.

इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें तय हो चुकी हैं- ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड, जबकि ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने अंतिम चार में प्रवेश किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब किस टीम के नाम रहता है.


इसे भी पढ़ें- Champions Trophy में 24 साल बाद भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें पिछली टक्कर में क्या हुआ था


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी की खास टीम में शामिल होना है? जानिए PMO की नौकरी के लिए क्या है पढ़ाई और चयन का पूरा गणित

PMO Recruitment Process: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के…

11 minutes ago

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

2 hours ago