Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

महाकुंभ में संतों-श्रद्धालुओं को मिला दो हजार मीट्रिक टन सस्ता राशन, मार्च में भी मिलेगी सुविधा

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और संतों को सस्ती दरों पर 2000 मीट्रिक टन राशन उपलब्ध कराया गया, जिसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है. सरकार ने मोबाइल वैन और डिजिटल माध्यमों से वितरण की सुविधा जारी रखी है.

Ration in Mahakumbh

महाकुंभ के भव्य आयोजन के दौरान संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशेष योजना कारगर साबित हो रही है. इसके अंतर्गत दो हजार मीट्रिक टन से अधिक सस्ता राशन अब तक वितरित किया जा चुका है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस योजना को मार्च तक बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी के सहकारिता से समृद्धि के नारे को सीएम योगी ने महाकुंभ में धरातल पर उतारा. जिसके परिणामस्वरूप नैफेड ने अब तक 1400 मीट्रिक टन आटा व चावल एवं 600 मीट्रिक टन दाल सस्ते दाम पर उपलब्ध कराई है.

मोबाइल वैन से हो रही राशन की ऑन-कॉल डिलीवरी

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र और प्रयागराज में 20 मोबाइल वैन लगातार राशन की आपूर्ति कर रही हैं. श्रद्धालु व्हाट्सएप या कॉल के जरिए आटा, चावल, दाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं मंगवा सकते हैं. इस योजना के तहत आटा और चावल 10-10 किलो के पैकेट में, जबकि दालें 1 किलो के पैकेट में उपलब्ध कराई जा रही हैं. श्रद्धालु 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए राशन का ऑर्डर कर सकते हैं.

पीएम मोदी और सीएम योगी की विशेष पहल

पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया गया है. अब तक आटा और चावल 1400 मीट्रिक टन और दाल 600 मीट्रिक टन सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया गया है. महाकुंभ में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है. नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुंभनगर और प्रयागराज में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं. एमडी दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय हुआ भारत ब्रांड राशन

सरकार द्वारा नैफेड के माध्यम से वितरित राशन श्रद्धालुओं और संतों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है. भारत ब्रांड के उत्पादों को काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे महाकुंभ में आए भक्तों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल रही है.

सरकार की पहल से संत और श्रद्धालु प्रसन्न

महाकुंभ में सरकार द्वारा किए गए इस प्रबंध से संत, महात्मा और कल्पवासी अत्यंत प्रसन्न हैं. इस सुविधा की वजह से वे निर्बाध रूप से अपने धार्मिक अनुष्ठान और साधना कर पाए हैं. सहकारिता मंत्रालय और यूपी सरकार इस योजना की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ताकि किसी संत या श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए.

रेट

आटा 30, चावल 34, चना दाल 70, मसूर 89, मूंग 107 रुपए प्रति किलो

ये भी पढ़ें : महाकुंभ में ‘नमामि गंगे’ का भव्य स्वागत, स्वच्छ सुजल गांव बना आकर्षण केंद्र

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital