आईपीएल

IPL 2025 PBKS Vs KKR: पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

IPL 2025 PBKS Vs KKR: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ” हम पहले बल्लेबाज़ी करने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि पिछली कुछ पारियों में यह विकेट काफी अच्छा रहा है, ओस आती है लेकिन आउटफील्ड पर ज्यादा असर नहीं पड़ता, गेंद तेजी से नहीं फिसलती. टीम में क्या बदलाव हुए हैं, वो मुझे अभी याद नहीं है, बाद में बताऊंगा. हमें फील्डिंग में ज्यादा से ज्यादा कैच पकड़ने होंगे और कुछ शानदार मौके बनाने होंगे.”

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ”हम इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. मेरे लिए टॉस ऐसी चीज है जिसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते. हमारी बल्लेबाजी ऐसी है जो किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकती है. बस एक बदलाव किया गया है. मोईन अली की जगह एनरिख नॉर्खिये को शामिल किया गया है. वो अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत कर रहे हैं और मैं आज रात उन्हें गेंदबाजी करते देखने के लिए उत्साहित हूं.

पिच रिपोर्ट: एक तरफ स्क्वायर बाउंड्री की लंबाई 70 मीटर है और दूसरी तरफ 61 मीटर. सीधी बाउंड्री 75 मीटर की है. पिच बिलकुल सख्त है, गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी. दोनों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं और उसे डिफेंड भी किया है.

दोनों टीमें इस प्रकार है

पंजाब किंग्स (प्लेइंग 11): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, जोश इंगलिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट सब: विजयकुमार वैशाख, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग 11): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिख नॉर्खिये, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, लवनीथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

30 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago