क्राइम

Nagpur Violence: हंसापुरी इलाके से शुरू हुई थी हिंसा, CCTV फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मस्जिद में…

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा की जांच में अब नए तथ्यों का खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि नागपुर में हिंसा की शुरुआत हंसापुरी के पास स्थित शिवाजी के पुतले के नजदीक मस्जिद से हुई थी.

हजारों लोग मस्जिद में हुई बैठक में शामिल हुए

इस मस्जिद में मुस्लिम उपद्रवियों की एक बैठक हुई थी, जिसमें करीब डेढ़ से दो हजार लोग इकट्ठा हुए थे. इन लोगों ने बाद में 500 से 600 की संख्या में समूह बनाकर अलग-अलग इलाकों में हिंसा की शुरुआत की. सुरक्षा एजेंसियों के हाथ एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि किस तरह सैकड़ों लोग बाइक पर सवार होकर हंसापुरी चौक और मस्जिद के आसपास इकट्ठा हो रहे हैं. इन लोगों के पास रुमाल या गमछा था.

मुंह पर मास्क लगाए दिख रहे लोग

सीसीटीवी में कई लोग मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं, ताकि उनका चेहरा पहचान में न आए, लेकिन फिर भी कुछ आरोपियों के चेहरे साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं और कुछ गाड़ियों के नंबर प्लेट भी सीसीटीवी में कैद हुए हैं.

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को और संगठित करने में स्थानीय एमडीपी पार्टी के जिला अध्यक्ष फहीम का हाथ सामने आया है. बताया जा रहा है कि फहीम ने इन उपद्रवियों को उकसाया और हिंसा की योजना को बढ़ावा दिया. इससे भी बड़ा खुलासा यह हुआ है कि कई लोग फोन पर बातचीत कर रहे थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि इन दंगाइयों ने एक निश्चित योजना के तहत भीड़ इकट्ठा की थी. सीसीटीवी फुटेज में इन दंगाइयों के चेहरों के हाव-भाव भी यह स्पष्ट करते हैं कि उनकी मंशा क्या थी. इन लोगों ने पहले से ही पथराव और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई थी.

यह भी पढ़ें- Nagpur Violence: भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की हुई पहचान

इन घटनाओं से यह साफ हो गया है कि यह हिंसा किसी अचानक घटना का परिणाम नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से संगठित और योजनाबद्ध तरीके से की गई थी. पुलिस अब इन फुटेज का विश्लेषण करके आरोपियों की पहचान करने और मामले में त्वरित कार्रवाई करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहरी जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जमीन के नीचे माओवादियों का खजाना, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने तोड़ी कमर; जानें क्या-क्या मिला?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…

19 minutes ago

अफगानिस्तान के कुनार में बड़ा हादसा; स्कूल के पास धमा के में 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…

19 minutes ago

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

33 minutes ago

‘काशी की तरह भाजपा भी अविनाशी’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सीएम योगी बोले- रामभक्तों से मांगें माफी

सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…

38 minutes ago

90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…

1 hour ago

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

2 hours ago