उत्तर प्रदेश

साधु हत्याकांड का इंसाफ! उन्नाव में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया मुख्य आरोपी ‘इजराइल’, मौके से तमंचा और चाकू बरामद

Unnao Encounter: रविंद्र राठौड़/उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बांगरमऊ इलाके में हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस ने साधु मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इसराइल उर्फ इजराइल को मार गिराया है. सोमवार तड़के हुई इस आमने-सामने की फायरिंग में एसओजी (SOG) का एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है. पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

तड़के 3:40 बजे ताजपुर अंडरपास पर घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, ये पूरी कार्रवाई सोमवार यानी 15 जून तड़के करीब 3 बजकर 40 मिनट पर हुई. बांगरमऊ कोतवाली पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ताजपुर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि 9 जून को हुए चर्चित साधु मिलन दास हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा शातिर अपराधी इजराइल आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास देखा गया है.

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर इजराइल को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन खुद को फंसता देख शातिर बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई दरोगा की जान

मुठभेड़ के दौरान इजराइल की ओर से चलाई गई एक गोली उप निरीक्षक (Sub-Inspector) न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी, जिससे वे बाल-बाल बच गए. हालांकि, इस गोलाबारी में एसओजी के जांबाज कांस्टेबल विकास भदौरिया के हाथ में गोली लग गई और वे घायल हो गए.

इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में इजराइल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बांगरमऊ लेकर भागी, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक (SP) जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मारे गए आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और साधु की हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: कौन सी लड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं असदुद्दीन ओवैसी? बहराइच में ललकार खोले AIMIM के पत्ते

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago