देश

मिडिल-ईस्ट के महा-युद्ध पर लगा पूर्णविराम! अमेरिका-ईरान के फैसले से खुश हुए पीएम मोदी, बोले-‘मैं इस समझौते का…’

US-Iran Peace Deal: मिडिल-ईस्ट में लंबे समय से चल रहे भयंकर तनाव और तीसरे विश्व युद्ध के मंडराते खतरों के बीच एक ऐसी ऐतिहासिक और बेहद चौंकाने वाली वैश्विक खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को राहत दी है. कट्टर दुश्मन माने जाने वाले अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार एक ऐतिहासिक शांति समझौता (Peace Deal) हो गया है.

इस महा-समझौते के होते ही वैश्विक राजनीति में भारी हलचल मच गई है. वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अंतरराष्ट्रीय शांति समझौते का खुलकर स्वागत किया है. पीएम मोदी ने साफ कहा है कि इस फैसले से न सिर्फ युद्ध थमेगा बल्कि दुनिया भर में मची आर्थिक तबाही पर भी अब पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगा.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जताई खुशी

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक बेहद मजबूत और आक्रामक पोस्ट लिखकर दुनिया को बड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने लिखा कि मैं पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष को पूरी तरह खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते का पुरजोर स्वागत करता हूं. इस तनाव और जंग ने वैश्विक स्तर पर बहुत गंभीर आर्थिक व्यवधान (Economic Crisis) खड़ा किया है और इसके चलते कई देशों को भारी जानमाल का नुकसान झेलना पड़ा है.

 

अब दुनिया भर में बहाल होगा व्यापार(US-Iran Peace Deal)

पीएम मोदी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस शांति समझौते के लागू होने से न केवल पश्चिम एशिया के इलाके में शांति और स्थिरता वापस लौटेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर नौवहन (Navigation) और व्यापार की स्वतंत्रता फिर से पूरी तरह बहाल हो सकेगी. गौरतलब है कि इस तनाव की वजह से भारत समेत दुनिया भर के देशों के व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले हो रहे थे, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह टूट चुकी थी और महंगाई आसमान छू रही थी.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट खत्म! अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हुई दुश्मनी, ट्रंप बोले- ‘खोल दो होर्मुज, शुरू होने दो तेल की सप्लाई’

बातचीत से ही निकलेगा स्थायी समाधान

अपनी प्रतिक्रिया के आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व को कूटनीतिक सलाह देते हुए कहा कि भारत को पूरी उम्मीद है कि दोनों महाशक्तियां बाकी बचे हुए विवादित मुद्दों पर भी इसी तरह आपसी विचार-विमर्श और बातचीत के जरिए एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने में कामयाब रहेंगी.

जानकारों का मानना है कि अमेरिका और ईरान की यह पीस डील भारत के आर्थिक हितों के लिए संजीवनी बूटी साबित होगी, क्योंकि इससे कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट आने की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

8 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

24 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

33 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago