(प्रतीकात्मक तस्वीर)
देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में तो ऐसी हरकत करने वालों पर पुलिस सख्त कदम उठा रही है, लेकिन रेप की घटनाएं कम होने का नाम भी नहीं ले रहीं हैं. बड़ी बात तो ये है कि जब महिला पुलिस कॉन्सटेबल के साथ ही रेप जैसी घटना घट गई. ये मामला यूपी के कानपुर जिले का है. ये जब महिला कॉन्सटेबल की अयोध्या में तैनाती है. जो करवाचौथ मनाने शनिवार की रात को कानपुर स्थित एक गांव अपने ससुराल जा रही थी, वहीं लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने गांव के बाहर खेत में ले जाकर उसका रेप कर दिया.
हालांकि रेप आरोपी का नाम धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवान है घटना के बाद इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि कल्लू पासवान इस घटना के बाद जब उसे लगा कि महिला पुलिस के पास जा रही है तो वो खुद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गया था.
पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पासवान इतना शातिर था कि घटना के बाद वो पहले ही एक दूसरी पुलिस चौकी में पहुंच गया. वहां जाकर कहने लगा कि मेरी बाइक चोरी हो गई है. इस दौरान पीड़ित महिला सिपाही नजदीकी पुलिस चौकी पहुंच गई. उसने अपने साथ हुई रेप की घटना की जानकारी दी. तभी पुलिस वाले धर्मेंद्र को लेकर बाइक चोरी की जानकारी लेने उसी थाने आ गए, जहां महिला ने उसे पहचान लिया. फिलहाल, महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand: दुर्गा पूजा मेले से लौट रहीं दलित और आदिवासी समुदाय की 3 लड़कियों से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…
हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…
Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…
Gujarat New Vehicle Rule: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति का नाम, सरनेम, जाति…
शादी-ब्याह और जुलूसों में बजने वाला तेज डीजे सिर्फ कानों को ही नहीं, बल्कि दिल…
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…