उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाने और प्रदेश में गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू करने जैसे अहम फैसले लिए गए.

बलिया में बनेगा मेडिकल कॉलेज

सरकार ने बलिया में चित्तू पांडे के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है. इसके लिए जिला जेल की भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी. इसके अलावा बुलंदशहर में एक नया नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए राज्य कृषि विद्यालय की भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को दी जाएगी.

सरकार ने महिलाओं के इलाज के लिए 300 बेड का विशेष ब्लॉक बनाने की भी मंजूरी दी है. इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा.

कैबिनेट ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है. मेट्रो के कॉरिडोर निर्माण के लिए उद्यान विभाग की 10,000 स्क्वायर फीट भूमि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दी गई है. इससे मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार और तेज होगी.

17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू, 6500 केंद्र बनाए जाएंगे

प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है. 17 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद की प्रक्रिया चलाई जाएगी. किसानों से ₹2425 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा. इसके लिए राज्यभर में 6500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि बटाईदार किसान भी पंजीकरण कराकर गेहूं बेच सकते हैं. किसानों को उनकी उपज का भुगतान 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.

कैबिनेट ने कोषागारों में उपलब्ध ₹10,000 से ₹25,000 मूल्य के स्टांप पत्रों को चलन से बाहर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. इसके अलावा हरदोई की गोपामऊ तहसील की करीब 1 हेक्टेयर बंजर भूमि को दधीच कुंड के विकास के लिए निशुल्क देने का प्रस्ताव भी पास किया गया है.

सरकार ने कानपुर स्थित कटाई मिल की भूमि को उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) को देने का निर्णय लिया है, जिससे इस भूमि का बेहतर उपयोग किया जा सके.


ये भी पढ़ें- UP News : बस्ती में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

10 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

32 minutes ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

33 minutes ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

49 minutes ago

क्लास बनी डिस्कोथेक! जब बच्चों के सामने टीचर ने शुरू किया धमाकेदार डांस, फिर जो हुआ…; देखें VIDEO

Viral Dance Video in Class: प्राइमरी स्कूल का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, क्लासरूम…

50 minutes ago

अंगोमचा बिमोल अकोइज्म को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने निपटाई अग्रिम जमानत याचिका; गिरफ्तारी पर पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मणिपुर के सांसद और जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइज्म…

55 minutes ago