Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News : बस्ती में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Basti Accident

कार और ट्रक की भिड़ंत

उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है. यहां तेज रफ्तार ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

5 लोगों की मौके पर मौत

मामला नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के नेशनल हाईवे का है. बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर (आरजे18जीबी5710) का ट्रक बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था. इसी दौरान ट्रक चालक ने लेन बदलने की कोशिश की, तभी अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: सीधी में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest