उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहल्ला हानिया टोला में एक परिवार की भूख और बेबसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसका संज्ञान ले लिया. सीएम के निर्देश पर तत्काल अधिकारियों को मौके पर भेजकर परिवार को खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई गई.
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नायब तहसीलदार और लेखपाल को मौके पर भेजकर पड़ताल कराई तो पता चला कि यहां दृष्टिहीन बेटियों के साथ परिवार आर्थिक रूप से काफी तंगी में है. जिसके बाद उन्हें जरूरी सामग्री तो उपलब्ध कराई ही गई, साथ ही साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कागजी कार्यवाही भी तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई.
सोशल मीडिया पर जब परिवार की तस्वीर वायरल हुई तो इसका संज्ञान लेते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए. कुछ ही घंटों में तहसीलदार, लेखपाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी परिवार तक खाद्यान्न सामग्री लेकर पहुंच गए.
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर न सिर्फ तत्काल राहत पहुंचाई गई है, बल्कि परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. जल्द ही इन्हें राशन कार्ड और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं भी दिलवाई जाएंगी.
प्रताप के परिवार में कुल छह लोग हैं. जिसमें उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं. इनमें से सोनी और मोनी दोनों दृष्टिहीन हैं, जबकि मां रामरति का दो साल पहले निधन हो चुका है. पिता प्रताप किसी तरह परिवार को पालने की कोशिश में लगे थे, मगर गरीबी हावी रही. हालांकि अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वयं संज्ञान लेने के बाद प्रताप को काफी राहत मिली है. उन्होंने कहा, कभी नहीं सोचा था कि हमारी आवाज इतनी दूर तक जाएगी.
15 किलो चावल
15 किलो आटा
10 किलो आलू
02 किलो प्याज
01 किलो टमाटर
01 लीटर सरसों का तेल
01 किलो नमक
मसालों व हल्दी के पैकेट
03 किलो अरहर दाल
ये भी पढ़ें: Meerut Wall Collapse: मेरठ में तेज आंधी-बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से मां-बेटी की मौत; 3 लोग घायल
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…