देश

World Liver Day: गृहमंत्री अमित शाह ने युवाओं से फिटनेस मंत्र साझा किया, बोले- मैं बिना दवा के स्वस्थ हूं, बॉडी के लिए 2 घंटे एक्सरसाइज और 6 घंटे नींद जरूरी

World Liver Day के अवसर पर आज नई दिल्ली में आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) के विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना शामिल हुए. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने अपने निजी स्वास्थ्य अनुभव साझा किए और देश के युवाओं से फिटनेस को अपनी प्राथमिकता बनाने का आग्रह किया.

स्वस्थ रूटीन ने बदल दी ज़िंदगी: अमित शाह

अमित शाह ने बताया कि मई 2020 से उन्होंने अपनी दिनचर्या में बड़ा बदलाव किया. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी नींद, पानी, आहार और व्यायाम को नियंत्रित किया. आज मैं पूरी तरह से दवाओं और इंसुलिन से मुक्त हूं. यह मेरा निजी अनुभव है, और मैं चाहता हूं कि देश के युवा भी अपने जीवन में ऐसे बदलाव करें.”

शाह ने युवाओं को सलाह दी कि वे हर दिन 2 घंटे अपने शरीर के लिए व्यायाम और 6 घंटे दिमाग के लिए नींद को जरूर सुरक्षित करें. उन्होंने कहा कि यदि युवा आज से अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे, तो आने वाले 40-50 वर्षों तक देश की प्रगति में सशक्त योगदान दे सकेंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संकल्प

कार्यक्रम में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज लिवर डे पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश में किसी को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े. उन्होंने कहा कि दिल्ली न केवल यहां के नागरिकों, बल्कि पूरे देश और दुनिया भर से आए मरीजों के इलाज की ज़िम्मेदारी निभाती है. इसलिए दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा और अधिक मजबूत बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

उपराज्यपाल द्वारा ILBS संस्थान की सराहना

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की नई सरकार स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की नीतियों के चलते दिल्ली स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछड़ गई थी, लेकिन अब नए एजेंडे और योजनाओं से सुधार संभव है.

सक्सेना ने ILBS संस्थान की भी प्रशंसा की और बताया कि यह संस्थान न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लिवर बीमारियों के इलाज के लिए एक मान्यता प्राप्त केंद्र बन चुका है. ILBS को WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा कोऑपरेटिव सेंटर के रूप में मान्यता मिली हुई है, जो इसकी गुणवत्ता का प्रमाण है.

पीएम मोदी का संदेश- मोटापा रोकें, स्वस्थ रहें

लिवर डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा, “#WorldLiverDay को ध्यानपूर्वक खाने और स्वस्थ जीवन जीने के आह्वान के साथ मनाना सराहनीय है. तेल का कम सेवन जैसे छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं. आइए, हम मिलकर मोटापे के प्रति जागरूकता बढ़ाएं और एक तंदुरुस्त भारत बनाएं.”

स्वस्थ भारत की ओर एक और सराहनीय कदम

इस कार्यक्रम ने न केवल लिवर से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया, बल्कि स्वास्थ्य को लेकर सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और व्यक्तिगत उदाहरणों को सामने रखकर एक सकारात्मक संदेश दिया. अमित शाह का निजी अनुभव और उनका स्वास्थ्य के प्रति समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है. वहीं, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों के संदेश यह साबित करते हैं कि स्वस्थ भारत की दिशा में गंभीर पहल की जा रही है.

यह भी पढ़िए: सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे PM Modi, सबसे अमीर मुस्लिम देश के शहजादे ने भेजा निमंत्रण

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

15 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

27 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

51 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago