उत्तर प्रदेश

UP News: ऋतिक पांडेय हत्याकांड में गिरफ्तारियां जारी, MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने परिजनों से कहा- करेंगे हरसंभव मदद

Banthra Hrithik Pandey Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा गांव में पूर्व सभासद प्रत्याशी के बेटे ऋतिक की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन हत्यारोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है. पुलिस अब तक कई आरोपियों को पकड़ चुकी है. आज विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बंथरा पहुंचे. उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई होगी. हमारी सरकार प्रदेश में अपराध को काबू कर रही है. उन्होंने मृतक ऋतिक पांडेय के परिवार से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया.

ऋतिक पांडेय.

गांव के ही लोगों ने ऋतिक को मार डाला था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक पांडेय को गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर पीटा था. यह घटना लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके के बंथरा गांव में बीते 21 जुलाई की रात को बिजली को लेकर हुए विवाद के दौरान घटी. आरोप है कि ऋतिक को गांव के ही हिमांशु सिंह समेत कुछ अन्य लोगों ने बुरी तरह पीटा था. ऋतिक की जान चली गई. उसके बाद हिमांशु, अवनीश प्रत्यूष सनी और प्रियांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. गुरुवार तड़के पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया. वहीं, अन्य की तलाश में अब तक 15 स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है. बुधवार तक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago