ओलंपिक

Paris Olympics 2024: फ्रांस की राजधानी पेरिस में ‘इंडिया हाउस’ का उद्घाटन, नीता-मुकेश अंबानी और जय शाह समेत ये हस्तियां रहीं मौजूद

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक के शानदार उद्घाटन समारोह के एक दिन बाद, जिस इवेंट ने दुनियावालों का ध्यान खींचा, वो था— भारत द्वारा ओलंपिक में अपने पहले कंट्री हाउस का उद्घाटन करना — जिसे इंडिया हाउस नाम दिया गया. खेल और उद्योग जगत के सितारों से सजे इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अधिकारियों और प्रशासकों के साथ-साथ प्रमुख भारतीय हस्तियाँ भी मौजूद थीं.

‘इंडिया हाउस’ के यादगार उद्घाटन समारोह की शुरुआत आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने पारंपरिक दीप जलाकर शुभ कामनाओं और सद्भावनाओं का आह्वान करके की. इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट लोगों में आईओसी समिति के सदस्य सेर मियांग एनजी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ, बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल थे.

फोटो— पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह के दौरान पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल
फोटो— इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी
फोटो— फीफा के प्रेसिडेंट गियानी इन्फेंटिनो, भारतीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह, और रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी
फोटो— पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह में पीटी उषा.

नीता अंबानी ने संबोधन में कहीं ये बातें

इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह में नीता अंबानी ने कहा, “ओलंपिक के इतिहास में पहली बार आयोजित इंडिया हाउस में आपका स्वागत है. आज हम 1.4 अरब भारतीयों के साझा सपने के द्वार खोलने के लिए पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में एकत्रित हुए हैं. हमारा ओलंपिक में भारत की महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाने और किसी दिन भारत में ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करने का सपना है.”

नीता अंबानी ने आगे कहा, “अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत को रोशन करे. वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करेगा. इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “इंडिया हाउस भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है. हम आशा करते हैं कि यह हमारे एथलीटों के लिए उनके घर से दूर एक घर ही बन जाए, एक ऐसी जगह जहां हम उनका सम्मान करेंगे, उनके जज्बे को सलाम करेंगे और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे. इंडिया हाउस एक डेस्टिनेशन, नहीं बल्कि भारत के लिए एक नई शुरुआत है.”

नीता अंबानी ने पेरिस ओलंपिक के लिए सभी को हार्दिक निमंत्रण देते हुए कहा, “इंडिया हाउस में, हम पेरिस के दिल में भारत की सुंदरता, विविधता और समृद्ध विरासत का अनुभव करने के लिए दुनिया का स्वागत करते हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago