आरोपी.
UP News: मेरठ में सरेराह एक महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें राह चलती महिला को एक बाइक सवार मनचला सरेराह किस करके भाग गया. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला गली से गुजर रही थी तभी सामने बाइक सवार एक शोहदा आया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर के फरार हो गया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया . आरोपी ने कैमरे के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और आगे से ऐसी हरकत न करने की कसम खाई .
दरअसल मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर का बताया जा रहा है. जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो 20 मई का है जिसमें दिख रहा है कि बुर्का पहने एक महिला एक बच्चे के साथ पैदल जा रही थी, तभी सामने से एक बाइक सवार आता है और जैसे ही महिला के पास पहुंचा. उसने सामने से महिला को किस कर लिया और बाइक सवार महिला को छेड़कर आगे निकल गया.
घटना होने के बाद महिला बाइक सवार को गालियां देती और चिल्लाती हुई सुनाई दे रही है. लेकिन बाइक सवार मनचला सुहेल वहां से भाग जाता है.
इस मामले में मेरठ के SSP विपिन ताड़ा ने भारत एक्सप्रेस को बताया कि लिसाड़ी गेट के अहमदनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें एक बाइक सवार युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है . मामले का पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है, उसके खिलाफ मुदकमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को उनकी पत्नी ने मारा थप्पड़? देखें वायरल क्लिप
-भारत एक्सप्रेस
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…