डॉ. राजेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर लगातार सर्वाधिक दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है. यह कीर्तिमान पूर्व मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के कार्यकाल (8 वर्ष 127 दिन) को भी पीछे छोड़ते हुए 8 वर्ष 132 दिन का गौरवमयी कालखंड बन गया है.
इस ऐतिहासिक अवसर पर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह कीर्तिमान केवल समय की गणना नहीं, बल्कि एक युग परिवर्तन की कहानी है, जिसने उत्तर प्रदेश को भय से भरोसे और अराजकता से अवसर की ओर अग्रसर किया है.’
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कार्यकाल पूरी तरह सेवा, सुशासन और लोककल्याण को समर्पित रहा है. उन्होंने बताया कि इस कालखंड में अर्थव्यवस्था 12.88 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गई, वो भी बिना कोई अतिरिक्त कर बढ़ाए. राज्य की GDP में हिस्सेदारी बढ़कर 9.2% हो चुकी है. 8 साल में प्रति व्यक्ति आय ₹52,671 से बढ़कर ₹1,27,695 तक पहुँची है.
डॉ. सिंह ने उल्लेख किया, आज उत्तर प्रदेश ₹8.08 लाख करोड़ के साथ देश का सर्वाधिक बजट वाला राज्य है, GIS के माध्यम से ₹45 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.
डॉ. सिंह ने बताया कि बीते 8 वर्षों में प्रदेश में 2.16 लाख पुलिस भर्तियों सहित कुल 8.5 लाख से अधिक युवाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी नौकरियों में अवसर मिला. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने इस अवधि में अपराध और अराजकता की पहचान को पीछे छोड़ते हुए सुशासन और सुरक्षा की नई छवि गढ़ी है. 14,973 मुठभेड़ों में 30,694 अपराधियों की गिरफ्तारी और 238 दुर्दांत अपराधियों का अंत इसका जीवंत प्रमाण है.
अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री योगी जी की नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण ने उत्तर प्रदेश को भय, भ्रांति और भ्रम के युग से निकालकर विकास, विश्वास और वैभव के पथ पर अग्रसर किया है. प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्हें कोटि-कोटि बधाई एवं सादर अभिनंदन.’
ये भी पढ़े: CM Yogi Adityanath ने रचा इतिहास! बन गए यूपी सीएम की कुर्सी पर सबसे लंबे समय तक बैठने वाले नेता
भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…
IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…
विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…
Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…