बिजनेस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर केकी मिस्त्री को भरोसा, निवेश को बताया सुनहरा अवसर

अमेरिका द्वारा प्रस्तावित व्यापारिक शुल्क फिलहाल टाल दिए जाने से दुनिया भर के बाजारों ने राहत की सांस ली है. मंदी की आशंकाओं के बीच एचडीएफसी बैंक समेत कई नामी संस्थानों के बोर्ड में शामिल अनुभवी बैंकर केकी मिस्त्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को लेकर सकारात्मक रुख जताया है.

केकी मिस्त्री का मानना है कि मौजूदा हालात में भारत की आर्थिक स्थिति बेहद स्थिर है और निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से भारतीय बाजार बहुत मज़बूत हैं और अगर कोई निवेश करना चाहता है, तो ये लंबे समय के लिए बेहतरीन मौका है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भले ही अल्पकालिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलें, लेकिन भारत का दीर्घकालिक भविष्य उज्ज्वल है.

भारत पर व्यापार शुल्क का सीमित असर

व्यापारिक शुल्क के संभावित प्रभाव को लेकर मिस्त्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. उनके अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से घरेलू मांग पर आधारित है, न कि निर्यात पर. उन्होंने बताया कि “हम अब भी बड़े निर्यातक नहीं हैं. जब तक हम युवाओं को, खासकर कॉलेज से निकलने वाले छात्रों को रोजगार देते रहेंगे, अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहेगी.”

केकी मिस्त्री के अनुसार, वैश्विक बाजार अक्सर अनिश्चितताओं के समय जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया देते हैं. उन्होंने सलाह दी कि भारत को वैश्विक संदर्भ में तुलना के नजरिए से देखना चाहिए, न कि अलग-थलग करके. “व्यापार शुल्क को लेकर जितनी चर्चा हो रही है, उससे कहीं कम इसका वास्तविक असर होगा,” उन्होंने कहा.

आंकड़ों के आधार पर विश्लेषण

मिस्त्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत का कुल निर्यात जीडीपी का केवल 21 फीसदी है और इसमें से अमेरिका को होने वाला निर्यात महज 17 फीसदी. ऐसे में व्यापार शुल्क का सीधा असर जीडीपी पर 40 से 50 आधार अंकों तक सीमित रहेगा.

केकी मिस्त्री ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाजार में नकदी बढ़ाने जैसे कदमों से संभावित नुकसान की भरपाई संभव है. उनके मुताबिक, “तेल की कीमतों में कमी से जीडीपी को 10 आधार अंकों का लाभ मिलेगा और नकदी प्रवाह बढ़ने से भी 10 आधार अंकों का फायदा होगा. इस तरह कुल मिलाकर जीडीपी पर असर 25 से 30 आधार अंकों से अधिक नहीं होगा.”


ये भी पढ़ें- GIFT City: भारत की विकास गाथा में एनआरआई निवेशकों की नई भूमिका


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

14 minutes ago

डिपो में एंट्री रोकी तो भड़का विवाद! OHM Mobility को श्रम विभाग का नोटिस, हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट

LABOUR DEPARTMENT NOTICE TO OHM MOBILITY: दिल्ली के तेहखंड डीटीसी बस डिपो में प्रोविज़ मैनसिस्टम्स…

21 minutes ago

TV और Youtube पर महिला शक्ति की धाक जमाने वाली ‘रुद्रमादेवी’ के 11 साल पूरे, अल्लू अर्जुन ने यूं साझा की यादें

11 YEARS OF RUDHRAMADEVI: दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला सशक्तिकरण और ऐतिहासिक भव्यता का प्रतीक…

41 minutes ago

असम कैबिनेट का बड़ा फैसला; पीएम मोदी के 25 साल और विकास पर चर्चा, पास हुए 75 प्रस्ताव

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में…

1 hour ago

Explainer: एलन मस्क के स्टारलिंक विवाद में क्यों लिया जा रहा है मुंबई के 26/11 का नाम?

Starlink Elon Musk Controversy: एलन मस्क के स्टारलिंक को भारत में क्यों नहीं मिल रही…

1 hour ago

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

2 hours ago