केरल ने भारत में एक अनूठी पहल करते हुए 2026-27 के बजट में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से Elderly Budget पेश किया है. यह देश का पहला ऐसा बजट है जो बुजुर्गों की बढ़ती आबादी और उनकी जरूरतों पर केंद्रित है. वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल ने विधानसभा में मुख्य बजट के साथ यह समर्पित दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और 2026 तक यह कुल आबादी का 18.7% पहुंच जाएगी. अगले दस वर्षों में यह आंकड़ा लगभग 25% तक पहुंच सकता है.
इस बदलते जनसांख्यिकीय ढांचे को देखते हुए केरल सरकार ने Silver Economy और Care Economy को विकास की मुख्य धुरी बनाया है. Silver Economy से तात्पर्य 50+ आयु वर्ग के लोगों के लिए उत्पादों, सेवाओं और अवसरों से है, जबकि Care Economy में बुजुर्गों की देखभाल, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया गया है.
केरल भारत का सबसे तेजी से उम्रदराज होने वाला राज्य है. युवा आबादी घट रही है, जबकि बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. परिवारिक संरचना में बदलाव, प्रवास और न्यूक्लियर परिवारों के कारण कई बुजुर्ग अकेले रह जाते हैं. सरकार ने इसे चुनौती के साथ अवसर के रूप में देखा है. सिल्वर इकोनॉमी के तहत बुजुर्गों के लिए रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, रिटायरमेंट होम्स और समुदाय आधारित देखभाल को बढ़ावा दिया जा रहा है.
इसके अलावा, Elderly Commission गठित करने की घोषणा की गई है, जिसकी रिपोर्ट तीन महीने में आएगी. आने वाले वर्षों में भी अलग से Elderly बजट पेश किया जाएगा.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल केरल के लिए बल्कि पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा. बुजुर्ग आबादी की देखभाल अब चैरिटी से आगे बढ़कर अधिकार-आधारित और आर्थिक विकास से जुड़ी नीति बन गई है.
केरल सरकार की यह पहल Silver Economy को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जो आने वाले दशकों में भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा बन सकती है.
ये भी पढ़ें:संविधान और उससे जुड़ी आज की चिंताओं का जवाब तलाशती हम भारत के लोग
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…