Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान: पिता करता था यौन उत्पीड़न, बेटियों ने किया आग के हवाले

यह घटना सोमवार (6 जनवरी) को लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में घटी. पुलिस ने मृतक की आरोपी बेटियों को हिरासत में ले लिया है.

Police

प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में दो किशोरियों ने अपने पिता को रस्सियों से बांधकर आग लगा दी. पीड़ित की पहचान अली अकबर के रूप में हुई, जिसने गंभीर रूप से जलने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया. दोनों बेटियों ने बाप को जलाने की बात स्वीकार की है. उनका आरोप है कि मृतक उनका यौन उत्पीड़न करता था. यह घटना सोमवार (6 जनवरी) को लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में घटी.

3 शादियां और 12 बच्चे

अधिकारियों ने मामला दर्ज कर 12 और 15 वर्ष की दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मृतक की दो पत्नियों को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित 45 वर्षीय अली अकबर की तीन शादियां हुई थीं और उसके कुल 12 बच्चे थे. उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और वह अपनी दो जीवित पत्नियों और बच्चों के साथ किराये के घर में रह रहा था.

अपराध स्वीकार किया

रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों ने अपना अपराध पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है. उनका कहना है कि पिता ने उनका यौन शोषण किया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तो उसकी दो नाबालिग बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. वह बुरी तरह जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि अकबर की दोनों पत्नियों और उनकी बेटियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पीड़ित को बेहोशी की दवा देकर सुला दिया और एक सुनियोजित रणनीति के तहत अकबर को आग लगा दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital