Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में 200-250 कैदी जेल की दीवार तोड़कर फरार, पूरे शहर में अलर्ट जारी

कराची शहर में एक बड़े सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है, जहां करीब 200 से 250 कैदी जेल की दीवार तोड़कर फरार हो गए.

पाकिस्तान के कराची शहर में एक बड़े सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है, जहां करीब 200 से 250 कैदी जेल की दीवार तोड़कर फरार हो गए. घटना ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, देर रात कैदियों ने मिलकर जेल की मुख्य सुरक्षा दीवार को ध्वस्त किया और भागने में सफल रहे. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस पूरी साजिश में आंतरिक सहयोग था या नहीं, लेकिन जेल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं.

फरार कैदियों में कई गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधी और आतंकी गतिविधियों से जुड़े लोग शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस और रेंजर्स ने शहर के संवेदनशील इलाकों में नाके लगा दिए हैं और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई कैदी देश से बाहर न भाग सके. यह घटना पाकिस्तान की कमजोर  जेल प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन फरार कैदियों को कितनी जल्दी पकड़ पाता है.


ये भी पढ़ें: जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात वरिष्ठ आतंकी मौलाना अब्दुल अज़ीज़ ईसर की मौत: सूत्र


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital