दुनिया

Google सर्च पर टूटा 25 साल पुराना रिकॉर्ड, पूरी दुनिया एक ही चीज Search कर रही थी

Sundar Pichai: फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच को लेकर लोगों के ऊपर रोमांच का भूत सवार था. फाइनल मैच के दौरान गूगल पर एक ऐसा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. गूगल पर लोग जरुरत और सुविधा के अनुसार अपनी चीजों को सर्च करते हैं. करोड़ों- अरबों लोग हर समय गूगल पर कुछ ना कुछ सर्च करते ही रहते हैं.

लेकिन जब एक साथ गूगल पर एक ही चीज सर्च की जाती है तो फिर बड़े से बड़े रिकॉर्ड टूट जाते हैं. ऐसा ही रविवार की शाम को हुआ. जब फीफा विश्व कप का फाइनल मैच चल रहा था तो लोग उस समय गूगल पर सबसे ज्यादा फीफा के फाइनल मैच को ही सर्च कर रहे थे. इसकी पुष्टि खुद सुंदर पिचाई ने की है.

गूगल पर 25 साल में सर्च किया गया सबसे ज्यादा ट्रैफिक

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्विवट कर लिखा कि फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के दौरान सर्च ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस दौरान सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया गया ये ऐसा था कि पूरी दुनिया एक ही चीज के बारे में खोज रही थी.

इससे पहले सुंदर पिचाई ने ये भी लिखा कि अब तक के सबसे शानदार खेलों में से एक. अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच सबसे अच्छा मैच. कोई भी मैसी से ज्यादा इसका हकदार नहीं है. ये बात सच भी है कि मेसी ने इस मैच में कमाल के गोल दागे थे.

ये भी पढ़ें- Tawang Clash: तवांग झड़प पर विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट, खड़गे बोले- चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, कब करेंगे हम चर्चा?

कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया.

फाइनल में अर्जेटीना की जीत के साथ ही फ्रांस का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया. पहला हाफ अर्जेटीना के नाम रहा तो दूसरा हाफ फ्रांस ने कमाल खेला. फ्रांस ने 2 मिनट में 2 गोल करके मैच में रोमांच पैदा कर दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago