दुनिया

तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, कुछ और इमारतें गिरी

तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. किसी के हताहत होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. तीन सप्ताह पहले शक्तिशाली भूकंप से तुर्किये-सीरिया क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी. देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सोमवार का भूकंप मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था. येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार ने ‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि कस्बे में कुछ इमारतें ढह गई हैं.

ये भी पढ़े:- उमा भारती के घर मिलने पहुंचे सीएम शिवराज, छुए पैर, तिलक लगाकर किया गया स्वागत

48,000 से ज्यादा लोगों की गई जान

मालत्या तुर्किये के उन 11 प्रांतों में शामिल था, जो 7.8 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे. छह फरवरी को आए भूकंप से दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में भारी तबाही हुई. भूकंप से अब तक दोनों देशों में 48,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और तुर्किये में 173,000 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा. तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा है कि छह जनवरी के शक्तिशाली भूकंप के बाद से क्षेत्र में करीब 10,000 झटके आ चुके हैं.

ये भी पढ़े:- Manish Sisodia Arrested: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 दिन की रिमांड पर भेजा

अब तक 45 आफ्टरशॉक

भूकंप और जोखिम में कमी के एएफएडी (AFAD) के जनरल डायरेक्टर ओरहान तातार ने कहा कि पिछले तीन हफ्तों में इस क्षेत्र में करिब चार ताजा भूकंप आए हैं, साथ ही पांच से छह के बीच तीव्रता वाले 45 आफ्टरशॉक्स भी आए हैं. येसिलर्ट के मेहमत सिनार ने ‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि भूकंप के झटके में कस्बे के कुछ इमारतें ढह गई हैं. मालत्या तुर्किये के उन 11 प्रांतों में शामिल था, जो 7.8 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे.

-एपी

Satwik Sharma

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

13 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

47 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

54 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

56 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

58 minutes ago