दुनिया

‘इमारतें ढहीं…लोगों में मची चीख-पुकार’, तुर्की में आए 6.1 तीव्रता वाले भूकंप ने मचाई तबाही

तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, यह भूकंप रविवार शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंदिरगी जिले में आया.

Earthquake से कई इमारतें ढहीं

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि 81 साल के एक बुजुर्ग को बचाने के बाद उनकी मौत हो गई. कई लोग घायल हुए और 15 से ज्यादा इमारतें गिर गईं. एनटीवी प्रसारक पर दिखाए गए फुटेज में मलबे में तब्दील एक इमारत दिखाई दे रही है, जिसके मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, मंत्री येरलिकाया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह झटका इस्तांबुल और आसपास के इलाकों में भी महसूस हुआ. इसके बाद एएफएडी और सभी संबंधित एजेंसियों ने तुरंत मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी.

उन्होंने कहा, “फिलहाल, किसी भी प्रतिकूल स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं है, और हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं.” तुर्की मीडिया द्वारा प्रसारित तस्वीरों के अनुसार, भूकंप के बाद बालिकेसिर प्रांत में कई इमारतें ढह गईं.

रूस में भी आया था तेज भूकंप

इससे पहले, 3 अगस्त को भी प्रशांत महासागर में रविवार को रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर 6.8 तीव्रता का झटका (Earthquake) महसूस किया गया था. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 37 मिनट पर आया था. यह क्षेत्रीय राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 277 किलोमीटर दूर, 26 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) के अनुसार, इससे पहले रूस के कुरील द्वीप समूह में 7 की तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 7.0 मापी और पुष्टि की है कि भूकंप के बाद कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई थी. यह भूकंप कुरील द्वीप समूह के पूर्व में शुक्रवार देर रात दर्ज किए गए 6.2 तीव्रता के एक और भूकंप के बाद आया था.

यह भी पढ़ें- “हम डूबेंगे तो आधी दुनिया को भी ले डूबेंगे…”, अमेरिका की धरती से पाक सेना प्रमुख मुनीर ने दी भारत को गीदड़भभकी

यह भूकंपीय गतिविधि 30 जुलाई को आए 8.7 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद हुई थी, जो अब तक दुनिया भर में दर्ज किए गए छठे सबसे शक्तिशाली भूकंप के बराबर है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

6 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

38 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

40 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

57 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago