अभिषेक सिंह 2003-बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं.
Indian High Commissioner To Nigeria: भारतीय विदेश नीति के एक कुशल चेहरे अभिषेक सिंह (IFS:2003), जो वर्तमान में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को एक अफ्रीकी देश में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वे नाइजीरिया में भारत के हाई कमिश्नर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.
यह जानकारी 11 सितंबर, 2025 को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से साझा की गई.
अभिषेक सिंह भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2003 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मिशनों में व्यापक अनुभव हासिल किया है. उनकी नियुक्ति भारत-नाइजीरिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
अभिषेक सिंह 2003-बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं. उन्होंने वेनेज़ुएला में राजदूत (2020-2023), काबुल में मिशन के डिप्टी चीफ और भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन में शांति स्थापना, आतंकवाद विरोधी और राजनीतिक मुद्दों को संभालने वाले Counsellor के रूप में कार्य किया. नाइजीरिया में High Commissioner के रूप में नई भूमिका से पहले वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे हैं.
नाइजीरिया अफ्रीका में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में वृद्धि हो रही है. अभिषेक सिंह की नियुक्ति से इन संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. नाइजीरिया की जनसंख्या दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है.
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…
बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…