दिल्ली, रांची और मध्य प्रदेश से आईएसआईएस के गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों असरार दानिश और कामरान कुरैशी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है. जहां कोर्ट ने दोनों को 12 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. स्पेशल सेल ने दो संदिग्धों को दिल्ली से, दो को झारखंड से और एक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक यह देश में बड़ा हमला करने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार आरोपी आतंकी संगठन के मॉड्यूल का हिस्सा थे. उन्हें बम बनाने, हथियार हासिल करने और संगठन की ताकत बढ़ाने का काम सौंपा गया था. इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की पहचान अशर दानिश के रूप में हुई है. दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर था.
गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान असरार दानिश, सुफियान अबुबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है. इनके पास से भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किया गया है. दानिश बोकारो जिले का निवासी है और उसे रांची के तबारक लॉज से हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया. वही आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जो मुंबई का रहने वाला है. गिरफ्तारी के दौरान दानिश के पास से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर, और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ एक पिस्तौल और डिजिटल उपकरण सामग्री के साथ-साथ एक पिस्तौल, डिजिटल उपकरण और कैश बरामद हुआ है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली झारखंड, मुंबई सहित अन्य 12 राज्यों से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई. सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों के विदेशी संगठनों, खासकर पाकिस्तानी आतंकियों और आईएसआईएस से संबंधों की जांच कर रही है.
ये भी पढ़े: दिल्ली हाईकोर्ट ने पेरू के पिस्को जीआई अधिकार पर राहत देने से किया इनकार, सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…