आस्था

Aaj Ka Rashifal 03 November 2025: सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 03 November 2025: आज का राशिफल 3 नवंबर 2025: कार्तिक मास के इस पवित्र सोमवार को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है. कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तो कुछ के लिए दिन आत्मचिंतन और संयम का रहेगा.

चंद्रमा की अनुकूलता के चलते आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है.

मेष

आज आपका ध्यान अपने काम और लक्ष्य पर रहेगा. थोड़ा गुस्सा आ सकता है, पर शांत रहेंगे तो फायदा होगा. किसी करीबी से मदद मिल सकती है.

वृषभ

किसी पुराने काम में प्रगति दिखेगी. पैसे को लेकर राहत मिलेगी. घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा. खाने-पीने में हल्का रखें.

मिथुन

आज नई योजनाएं दिमाग में आएंगी पर तुरंत फैसला न करें. दोस्तों से बातचीत सुकून देगी. गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें.

कर्क

पारिवारिक कामों में व्यस्त रहेंगे और मन थोड़ा भावुक हो सकता है. किसी बुज़ुर्ग की सलाह काम आएगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

सिंह

आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. ऑफिस या बिज़नेस में फायदा हो सकता है. नया काम शुरू करने से पहले एक बार प्लानिंग चेक कर लें.

कन्या

आज मेहनत ज्यादा और नतीजे सामान्य रहेंगे, पर शाम तक चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं. खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 03 November 2025: कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि आज, शुभ कार्यों के लिए अनुकूल दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

तुला

रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पैसा और काम दोनों में संतुलन बनाना पड़ेगा. किसी यात्रा का विचार बन सकता है.

वृश्चिक

गंभीर फैसलों का दिन है. भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें. नौकरी में बदलाव सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है.

धनु

धार्मिक रुचि बढ़ेगी और मन में शांति रहेगी. पढ़ाई या सीखने के क्षेत्र में प्रगति होगी. किसी शुभ काम का संकेत है.

मकर

आज अनुशासन आपका सबसे बड़ा साथी है. आर्थिक निर्णय समझदारी से लें. घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

कुंभ

नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है. विचारों में बदलाव आएगा. किसी जरूरतमंद की मदद करें, मन हल्का रहेगा.

मीन

आज भावनाएं तेज रहेंगी, पर आप रचनात्मक कामों में अच्छा महसूस करेंगे. काम-धंधे में संतुलन रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

34 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago