Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, हिंदूकुश में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत, 150 घायल

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में सोमवार रात 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. खुल्म के पास केंद्रित इस भूकंप में 7 लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल हुए.

Afghanistan Earthquake

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में एक बार फिर धरती कांप उठी. सोमवार रात 12:59 बजे जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक तेज झटकों ने सबको चौंका दिया. अमेरि की भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई. इसका केंद्र खुल्म शहर से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में जमीन के 28 किलोमीटर नीचे था.

7 लोगों की मौत की पुष्टि

इस भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और करीब 150 लोग घायल हुए हैं. झटकों के बाद अफगानिस्तान के कई हिस्सों में दहशत का माहौल है. लोग रात में ही घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की तलाश करने लगे.

पहले भी आ चुका है भूकंप

यह इलाका पहले भी कई बार भूकंप की मार झेल चुका है. 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2200 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. वहीं, 7 अक्टूबर 2023 को आए एक और 6.3 तीव्रता के भूकंप में करीब 4000 लोगों की मौत हुई थी.

22 अक्टूबर को भी आ चुका है भूंकप

22 अक्टूबर को भी हिंदूकुश क्षेत्र में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 244 किलोमीटर की गहराई में था. उस समय राजधानी काबुल में भी झटके महसूस किए गए थे.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तुआप्से पोर्ट में लगी भीषण आग

पाकिस्तान में भी हिली धरती

पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा. वहां भी कई बार धरती हिली है. हाल ही में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि इससे पहले 4.7 और 4.0 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital