इज़रायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) अमेरिका (America) दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस (White House) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की. यहां राषट्रपति ट्रंप (Trump) और प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Netanyahu) की मुलाकात डिनर पर हुई थी. इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार समिति को भेजा गया पत्र उन्हें सौंपा. नेतन्याहू ने कहा कि मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के लिए आप इस पुरस्कार के हकदार हैं. बता दें इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद पहली बार दोनों की ये पहली मुलाकात है.
ट्रंप-नेतन्याहू के बीच बैठक के समय नेतन्याहू ने गाजा को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि गाजा को लेकर कहा कि जेल जैसी जगह ना होकर गाजा को एक खुली जगह होना चाहिए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि अमेरिका और इज़राइल मिलकर ऐसे देशों की तलाश कर रहे हैं जो फिलिस्तीनियों को बेहतर भविष्य दे सकें.
वहीं हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध में अमेरिका की भूनिका पर बात की. उन्होंने फिर से कहा कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच एक बड़ी लड़ाई को रोका. उन्होंने ये भी कहा कि ये लड़ाई परमाणु युद्ध में बदल सकती थी. आगे उन्होंने फिर से टैरिफ का राग अलापते हुए कहा कि मैंने दोनों देशों से साफ कहा था कि अगर वे युद्ध नहीं रोकेंगे तो अमेरिका उनके साथ काम नहीं करेगा.
इस दौरान ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार क मुद्दे पर कहा कि अमेरिका भारत के साथ लगभग व्यापार समझौते के करीब है. आगे उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने यूनाइटेड किंगडम और चीन के साथ भी समझौते किए हैं और कई देशों को टैरिफ को लेकर चेतावनी भी दी है.
जब ट्रंप से ईरान पर संभावित हमले को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि न तो अमेरिका और न ही ईरान ऐसा करना चाहेंगे.
अपने दौरे के दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप के मिडिल ईस्ट सलाहकार स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की. वहीं इन बैठकों का जानकारी सार्वजनिक नहीं किया गया.
नेतन्याहू और ट्रंप की मुलाकात प्राइवेट थी. इस बैठक की न तो लाइव प्रसारण हुई और न ही कैमरे के सामने लंबी बातचीत हुई. अक्सर देखा जाता है कि ट्रंप जब भी किसी दूसरे देश के नेता से मिलते हैं तो उसका लाइव प्रसारण किया जाता है या फिर व्हाइट हाउस उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं था.
-भारत एक्सप्रेस
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…
UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…
Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…