दुनिया

Israel-Hamas War: दाना-पानी के बाद बिजली भी बंद…इजरायल ने की गाजा पट्टी की घेराबंदी, बड़े हमले की तैयारी!

Israel-Hamas War: इजरायल ने हमास को पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी कर ली है. मोसाद ने कहा है कि गाजा पट्टी को चारों ओर से घेर लिया गया है. दाना पानी भी बंद कर दिया गया है. चुन-चुनकर हमास के ठिकानों को तबाह किया जा रहा है. कई कमांडरों को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, इजरायल गाजा पट्टी में अपने 1 लाख सैनिकों को उतारने जा रहा है. इजरायल के डिफेंस का कहना है कि गाजा पट्टी में एक-एक हमास के आतंकियों को खत्म किया जाएगा, इसके लिए इजरायल ग्राउंड जीरो पर ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है.

शनिवार को अचानक हमास ने किया हमला

बता दें कि शनिवार को अचानक फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास ने इजरायल पर ताबड़तोड़ 5000 रॉकेट दाग दिए. इस हमले में 350 इजरायली नागरिकों की मौत हुई. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने हमास के 17 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान गई. कई हेडक्वाटर पर भी रॉकेट दागे गए. इस आतंकी हमले के बाद इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक, हमास के कई लड़ाके इजरायली धरती में घुस आए हैं. हमास के खिलाफ इजरायल ने ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स शुरु कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायली सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश, अमेरिका ने ‘ग्‍लोबमास्‍टर’ के साथ भेजा जंगी बेड़ा

ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स क्या है?

ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड्स हमास के खिलाफ की जा रही इजरायल की जवाबी कार्रवाई है. शनिवार की सुबह, हमास ने इज़राइल पर अचानक 5000 रॉकेट बरसाए, जिसमें कम से कम 350 लोगों के मारे गए. इतना ही नहीं हमास ने कई इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया है. इज़रायली सेना ने कहा कि नौसेना बलों ने समुद्र के रास्ते इज़रायल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दर्जनों फ़िलिस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया है. अब गाजा पट्टी में चुन-चुन कर आतंकियों का सफाया किया जा रहा है. बता दें कि इजराल ने हमास के ठिकानों से बिजली भी कटवा दी है.

इजरायल के पास सबसे खतरनाक हथियार

जी सबमशीन गन इजराइल में बनी कॉम्पैक्ट साइज के लिए लोकप्रिय है. इसके साथ ही ये इतनी घातक है कि इसके सामने किसी भी दुश्मन का टिक पाना लगभग नामुमकिन है. गुरिल्ला लड़ाकों और स्पाई एजेंट्स का ये सबसे पसंदीदा हथियार है. दूसरे नंबर पर है आयरन डोम. ये अपने तरह का एक खास हथियार है जिसे इजराइल के दक्षिणी क्षेत्र में इसे लगाया गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि आयरन डोम करीब 70 किमी दूर से ही किसी रॉकेट का पता लगा कर उसे नष्ट कर सकता है. आपको बता दें, नवंबर 2012 में 8 दिनों के अंदर इसने 421 मिसाइलों को मार गिराया था. हालांकि, इस बार हमास ने जब इजरायल पर हमला किया तो आयरन डोम उतने कारगर साबित नहीं हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

36 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago