दुनिया

Israel Hamas War: हमास की कैद से जल्द रिहा हो सकते हैं महिलाएं और बच्चे, जो बाइडेन ने दिए संकेत, कतर बोला- सिर्फ…

Israel Hamas War: इजरायल हमास के बीच छिड़ी जंग को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. हमास ने सैकड़ों इजरायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना रखा है. बीते दिन इजरायली सेना ने 40 बच्चों की फोटो जारी कर कहा था कि ये सभी हमास के कब्जे में हैं. इन्हें सुरक्षित लाएंगे और हमास का खात्मा करेंगे. अब इन सब के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास के कब्जे में बंधक बने इजरायली नागरिकों के छोड़े जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

जो बाइडेन ने दिए संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास की ओर से बंधकों को छोड़े जाने के कयासों के बीच संकेत दिए हैं कि ये समझौता जल्द ही होने वाला है. जो बाइडेन ने थैंक्स गिविंग समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि इजरायल हमास के बीच एक अस्थायी समझौा हुआ है, जिसके तहत हमास बंधक बनाए गए बच्चों और महिलाओं को छोड़ेगा. उसके बदले इजरायल 5 दिनों के लिए युद्ध को रोकेगा.

“हां ये समझौता पूरा होने की कगार पर है”

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से जब सवाल पूछा गया कि हमास के साथ समझौता होने की खबर है, इसपर पर बाइडेन ने कहा कि “हां ये समझौता पूरा होने की कगार पर है. इसके साथ ही मुझे पूरा यकीन है कि ये पूरा होगा.”

यह भी पढ़ें- Gurpatwant Pannu: Air India के यात्रियों को धमकी देने वाले आतंकी पन्नू पर NIA का केस, कनाडा में रहकर फैला रहा नफरत

नेतन्याहू ने किया था इनकार

बता दें कि इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ऐसे किसी भी समझौते से इनकार किया था. उन्होंने कहा था कि अगर हमास के साथ ऐसा कोई भी समझौता होता है तो उसे इजरायल की जनता के सामने रखा जाएगा.

कतर कर रहा समझौते की मध्यस्थता

हालांकि अब जो बाइडेन ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बात चल रही है. इस समझौते की मध्यस्थता कतर कर रहा है. कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी ने डील में मध्यस्थता की जिम्मेदारी ली है. अल-थानी का कहना है कि समझौते की सिर्फ औपचारिकताओं को पूरा करना बाकी रह गया है. जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

15 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

22 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

27 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

28 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

45 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

51 minutes ago