मनोरंजन

Tiger 3: सलमान ख़ान की ‘टाइगर 3’ 9वें दिन भी नहीं कर पाई कमाल! जानें कितना रहा कलेक्शन

Tiger 3 Box Office Collection Day 9: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है. ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और 9वें दिन इसने करीब 6 करोड़ का बिजनेस किया. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार Tiger 3 ने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है.

9वें दिन कितनी कमाई की

‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच उसी दिन विश्व कप फाइनल होने के बावजूद फिल्म रविवार को फिल्म का अच्छा खासा क्रेज देखने को मिला.

निर्माताओं ने सोमवार को एक बयान में कहा था, “टाइगर 3 को कई त्योहारों, छुट्टियों और विश्व कप टूर्नामेंटों से भरे सप्ताहों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी काबिलियत साबित करने में सफल रही. विश्व कप फाइनल मैच खत्म होने के साथ ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखा जा रहा है और अब यह दुनिया भर में 376 करोड़ रुपये की कमाई तक पहुंच गई है.”

Tiger 3 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है. 8 दिनों में करीब ने 376 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. वाईआरएफ द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में सकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (जीबीओसी) 376 करोड़ है, भारत में जीबीओसी 280 करोड़ और विदेशों में 96 करोड़ है.

‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी एक पूर्व आईएसआई एजेंट आतिश रहमान के नेगेटिव किरदार में दिखाये गए हैं. ये फिल्म करियर की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी हुई है. इस पर सलमान ने एक बयान में कहा, “मुझे एक्शन हीरो होने पर बहुत गर्व है और मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे कई फिल्मों में इस अवतार में पसंद किया है. इस शैली के साथ बार-बार सफलता का स्वाद चखना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि लोगों को खुश करना सिनेमा की आसान शैली नहीं है.आपको लगातार नया आविष्कार करना होगा और दर्शकों को कुछ नया देना होगा जो उन्होंने प्रत्येक एक्शन फिल्म के साथ नहीं देखा है.”

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago