रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi With Team India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई. हार के बाद टीम के प्लयेर्स के कंधे झुक गए. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर किंग विराट कोहली हो या फिर तेंज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, सभी की आंखों से उनका दुख छलक आया. इस बीच ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को जीत के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पकड़ाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके ड्रेसिंग रूम पहुंच गए और सभी प्लेयर्स से मुलाकात कर उन्हें निराशा छोड़ने को कहा.
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स काफी उदास थे. इस दौरान पीएम मोदी पहुंचे और सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से मिले और हार मिलने पर निराश न होने की बात कही. उन्होंने दोनों से कहा कि हार जीत चलती रहती है. उन्होंने कहा कि आपने बहुत मेहनत की और भारत को दस मैच जीतकर फाइनल में पहुंचाया, यही आपकी सबसे बड़ी जीत है. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से भी मुलाकात की और उन्हें उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहा.
यह भी पढ़ें-3 दिन बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की फिर होगी भिड़ंत, ये है सीरीज का पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान टीम के कोच से लेकर एक एक खिलाड़ी से मुलाकात की. रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के साथ उन्होंने गुजराती भाषा में बात की. इतना ही नहीं केएल राहुल से लेकर शुभमन गिल सूर्यकुमार यादव केएल राहुल, कुलदीप यादव सभी को उनके बेहतरीन खेल के लिए सराहा. इतना ही नहीं, जब प्रधानमंत्री तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास पहुंचे, तो उन्होंने शमी को अपने गले लगा लिया. बता दें कि हार के शमी की आंखों में भी आंसू आ गए थे. शमी ने पूरे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी की थी.
इस दौरान टीम इंडिया से बातचीत के दौरान ही पीएम मोदी ने कहा कि वे फिर से इस मिशन के लिए प्रयास करें. उन्होंने कहा कि जब भारतीय टीम फ्री हो, तो उनसे मिलें. उन्होंने पूरी टीम इंडिया को चाय के लिए इनवाइट भी किया. बता दें कि कि टीम इंडिया ने फाइनल से पहले अपने सभी दस मुकाबले जीते थे. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए, वहीं सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद शमी ने लिए.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…