Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का और कनाडा की सीमा पर शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई. भूकंप इतना ताकतवर था कि हजारों किलोमीटर के एरिया में ये झटके महसूस हुए. अमेरिका भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र अलास्का की राजधानी जूनो से 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कनाडा के व्हाइटहॉर्स से 250 किलोमीटर पश्चिम में था.
कुछ महीने पहले भी रूस के करमचटका में आए भूकंप की वजह से अलास्का की धरती हिल गई थी. हालांकि राहत की बात ये है कि इस बार आए भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. अमेरिकी अधिकारियों ने बताया है कि इस भूकंप के चलते सुनामी का भी कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है.
वहीं कनाडा के व्हाइटहॉर्स में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के मुताबिक उन्हें भूकंप के बाद इमरजेंसी कॉल रिसीव हुई थी. झटके काफी तेज थे. सोशल मीडिया पर भी इस बारे में लोग बता रहे हैं कि भूकंप की वजह से उनके घर हिल गए.
ये भी पढ़ें- सीमा हैदर छठी बार बनेगी मां, वीडियो में किया खुलासा, फरवरी में गूंजेगी किलकारी
नेचुरल रिसोर्सेज कनाडा की सिस्मोलॉजिस्ट ऐलिसन बर्ड के मुताबिक भूकंप की तीव्रता जिस जगह पर सबसे ज्यादा थी, वह पर्वतीय और बेहद कम आबादी वाला इलाका है. अबतक मिल रही जानकारी के अनुसार इस भूकंप से केवल घरों की दीवारों और शेल्फ से सामान गिरने जैसी ही घटनाएं सामने आई हैं. किसी भी संरचनात्मक नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.
कनाडा का हैन्स जंक्शन शहर भूकंप के सबसे नजदीक वाला इलाका था. जिसकी भूकंप के केंद्र से दूरी महज 130 किलोमीटर थी. यहां लगभग 1 हजार लोग रहते हैं. वहीं अमेरिका का याकुटात शहर भी भूकंप के केंद्र के नजदीक है. जिसकी दूरी मात्र 90 किलोमीटर है. यहां की कुल आबादी 662 है. कम आबादी वाला इलाका होने की वजह से इस प्राकृतिक आपदा से बहुत कम क्षति हुई. हालांकि दोनों शहरों के लोग भूकंप के झटकों से डर गए और घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि भूकंप के मुख्य झटके के बाद कई छोटे और कम तीव्रता के ऑफ्टरशॉक्स दर्ज किये गए.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…