Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में है. उसने अपने यूट्यूब चैनल सीमा-सचिन पर वीडियो जारी कर बताया कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट है और फरवरी में बच्चे को जन्म देगी. सीमा ने कहा कि भगवान ने उन्हें दोबारा खुशी दी है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है.
पहले से पांच बच्चों की मां
सीमा हैदर पिछले साल मार्च में सचिन मीणा से शादी करने के बाद उनके पहले बच्चे की मां बनी थी, जिसका नाम मीरा रखा गया. इससे पहले सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई थी. अब वह छठी बार मां बनने वाली है.
नेगेटिव कमेंट्स पर जवाब
वीडियो में सीमा ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो उनकी प्रेगनेंसी पर नेगेटिव बातें कर रहे थे. उसने कहा कि हम बहुत खुश हैं, चाहे लोग कुछ भी कहें. पहले पांच बच्चे थे, अब छह हो जाएंगे और हम उन्हें पालेंगे. सीमा ने बताया कि मीरा के जन्म के समय उसकी तबीयत काफी खराब रहती थी लेकिन इस बार वह ठीक है. वहीं सचिन ने कहा कि सीमा के शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है.
नागरिकता और कानूनी लड़ाई
सीमा हैदर भारत में सचिन मीणा की पत्नी बनकर रह रही है और उसने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई है. दूसरी तरफ उसका पहला पति अपने चार बच्चों को पाकिस्तान वापस ले जाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

