Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुर्शिदाबाद में मंदिर-मस्जिद की रखी गई नींव, हुमायूं कबीर और BJP नेता आमने-सामने

Temple-Mosque politics in West Bengal: मुर्शिदाबाद में BJP नेता साखारोव सरकार ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, वहीं निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी. दोनों नेताओं के कदम से राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

Temple-Mosque politics in West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को बीजेपी नेता साखारोव सरकार और उनकी पार्टी की विंग ने अयोध्या के रामलला मंदिर की तरह नया मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन और शिला प्रतिष्ठा की. उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को राम मंदिर स्थापना के सारे अनुष्ठान पूरे किए जाएंगे. बहारामपुर में बनने वाला यह मंदिर बहुत विशाल होगा और इसके साथ एक अस्पताल और एक स्कूल भी बनाया जाएगा. इसके लिए राम मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया है.

हुमायूं कबीर ने रखी मस्जिद की नींव

इसी बीच, निलंबित तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद निर्माण के लिए नींव रखी. उन्होंने कहा कि वह संविधान के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. कबीर ने कहा, “जैसे कोई भी मंदिर या चर्च बना सकता है, वैसे ही मैं मस्जिद बना सकता हूं.” उन्होंने भारतीय संविधान के आर्टिकल 26 का हवाला देते हुए कहा कि हर धार्मिक संप्रदाय को धार्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए संस्थाएं स्थापित करने का अधिकार है, बशर्ते यह सार्वजनिक व्यवस्था और नैतिकता के खिलाफ न हो.

नई पार्टी का ऐलान जल्द

हुमायूं कबीर ने अपने भाषण में साफ कहा कि उनका कदम असंवैधानिक नहीं है. उन्होंने दोहराया कि कहीं भी यह नहीं लिखा कि बाबरी मस्जिद नहीं बनाई जा सकती. TMC से निलंबन के बाद उन्होंने संकेत दिया कि 22 दिसंबर को वह अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-सीमा हैदर छठी बार बनेगी मां, वीडियो में किया खुलासा, फरवरी में गूंजेगी किलकारी

कुल मिलाकर कहे तो मुर्शिदाबाद में मंदिर और मस्जिद की नींव रखे जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital