दुनिया

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने 4000 करोड़ के यॉट पर की सगाई

दुनिया के टॉप 10 रइसों में शुमार और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ सगाई कर ली है. हाई प्रोफाइल इस कार्यक्रम में फॉर्मर NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज भी शामिल हुए. बता दें कि, जेफ बेजोस और सांचेज कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए इस समय फ्रांस में हैं. जहां वे स्टार-स्टडेड पार्टी सर्किट में शामिल हो रहे हैं. महीनों से दोनों की शादी की अफवाहें फैल रही हैं.

दोनों दे चुके हैं अपने जीवनसाथी को तलाक

जेफ बेजोस की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज एक ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं. वहीं जहां उनके पास  एयरबस ACH-135 हेलिकॉप्टर है. इसके अलावा लॉरेन हेलीकाप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं. लॉरेन ने 2005 में हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी. दोनों का यह रिश्ता लगभग 13 साल चला और 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया. बता दें कि पैट्रिक से उनके दो बच्चे हैं. इनमें उनके बेटे का नाम इवान और एक बेटी का नाम एला है.

वहीं बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने 25 साल तक चलने वाले अपने रिश्ते को 2019 में तोड़ते हुए एक दूसरे से अलग हो गए. दोनों की शादी 1994 में हुई थी. इस रिश्ते से बेजोस के तीन बेटे हैं वहीं एक अडॉप्टेड बेटी भी है. बेजोस की पत्नी मैकेंजी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार हैं. बेजोस से तलाक के बाद उन्होंने साइंस टीचर डैन ज्वेट से शादी की है.

4 हजार करोड़ का यॉट

पिछले हफ्ते जेफ बेजोस को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ ‘कोरू’ नामक तीन मंजिला यॉट पर देखा गया था. बेजोस ने हाल ही में नया सुपरयॉट खरीदा है. जिसकी कीमत 4 हजार करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है. बात करें इसकी खूबियों की तो ये दुनिया का सबसे ऊंचा यॉट है. इसमें 229-फुट के तीन विशाल मास्ट्स यानी खंबे लगे हैं. वहीं इसमें सांचेज की मूर्ति बनी हुई है. जेफ बेजोस की सुपरयाट को ओसियानो नामक कंपनी ने बनाया है. बात करें इस यॉट की टेक्नोलॉजी की तो यह सेल पावर यानी हवा से चल सकता है.वहीं यॉट में पूल, बार से लेकर लॉन्ज और हॉट टब है.

इसे भी पढ़ें: पापुआ न्यू गिनी के बाद दो दिवसीय दौरे पर PM मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, सिडनी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

हीरे की खास अंगूठी

बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर पनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज को एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया. इस दौरान बेजोस ने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी है. जिसमें 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है.

Rohit Rai

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

2 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

2 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

3 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

3 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

3 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

4 hours ago