दुनिया

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की होने वाली थी हत्या, अमेरिका ने ऐसे बचा ली जान!

Khalistani Terrorist: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत का दुश्मन है और भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में है. इस बीच खबर आई कि कुछ लोगों ने पन्नू को  जान से मारने की प्लानिंग की थी, लेकिन अमेरिका ने इस साजिश को नाकाम कर दिया. इसको लेकर कई अखबारों और पोर्टल्स पर रिपोर्ट्स चली. पन्नू कनाडा की नागरिकता लेकर बैठा है. वह अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस का जनरल काउंसिल है.  यहां से वह खालिस्तान की मांग करता रहता है. इससे पहले कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भी भारत और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ा था. अब पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर अमेरिका भारत की ओर संकेत दे रहा है.

फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बुधवार (22 नवंबर) को बताया, “अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिका में एक सिख अलगाववादी को मारने की साजिश को विफल कर दिया.” फिलहाल इस रिपोर्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.मामले से परिचित लोगों के अनुसार अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि क्या नई दिल्ली के विरोध के कारण साजिशकर्ताओं ने अपनी योजना बदल दी या फिर एफबीआई के हस्तक्षेप के कारण साजिश नाकाम हुई.

यह भी पढ़ें-UP Politics: लखनऊ की इस विधानसभा सीट पर जल्द हो सकता है उपचुनाव, टिकट को लेकर BJP में मंथन जारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को राजनयिक चेतावनी के अलावा अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने न्यूयॉर्क जिला अदालत में कम से कम एक संदिग्ध के खिलाफ सीलबंद अभियोग भी दायर किया है. दूसरी ओर पन्नू ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि क्या अमेरिकी अधिकारियों ने उसे साजिश के बारे में चेतावनी दी थी. हालांकि, उसने मामले में बस यह ही कहा कि अमेरिकी सरकार को अमेरिकी धरती पर भारतीय गुर्गों से उनकी जान के खतरे को लेकर जवाब देना होगा.

यह भी पढ़ें-UP: दबोचा गया अतीक अहमद का चचेरा भाई असलम उर्फ ‘मंत्री’, पुलिस ने घोषित कर रखा था ईनाम

बता दें कि जून में निज्जर की हत्या होने के चलते कनाडा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे और दोनों के बीच लंबे वक्त तक टकराव भी रहा था, यहां तक कि भारत ने यहां अपनी वीजा सर्विसेज तक बंद कर दी थीं. हालांकि वो अब शुरू हो गई हैं, लेकिन दोनों ही देशों के बीच अभी भी टकराव की स्थिति है.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago