देश

Rajasthan Election: CM गहलोत की 7 गारंटियों के विज्ञापन पर चला चुनाव आयोग का डंडा, भाजपा ने की शिकायत तो कांग्रेस हुई खफा

Election Commission Of India News: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग सियासी दलों के चुनावी वादों पर नजर रखते हुए है. कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल ही में मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 7 गारंटियों के विज्ञापन दिए, जिसकी शिकायत विपक्षी दल भाजपा ने चुनाव आयोग से कर दी. उस शिकायत पर अब चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कांग्रेस की मिस्ड कॉल वाली ‘गारंटी’ पर रोक लगा दी है.

बता दें कि गहलोत सरकार के गारंटी विज्ञापनों में गारंटियों को लेकर आमजन को मोबाइल फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा जा रहा था. भाजपा ने इसे देखा और कांग्रेस की भ्रष्टतम प्रथा बताते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर दी. राजस्थान में गहलोत सरकार के इस कदम को चुनाव आयोग ने गलत माना है…आयोग ने इन विज्ञापनों को आदर्श आचार संहिता के नियमों के विपरीत बताया है.

प्रमाण पत्र के बिना प्रसारित किया जा रहा विज्ञापन

आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के नाम नोटिस जारी किया. आयोग की ओर से कहा गया कि राज्य स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति के संज्ञान में आया है कि आपके राजनीतिक दल (कांग्रेस) की ओर से चुनाव प्रचार से संबंधित 2 IVRS/OVD संदेश राज्य स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रसारण प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना प्रसारित किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए: “राजस्थान को तबाही की ओर ले जाया जा रहा”, पीएम मोदी बोले- सचिन पायलट को सजा देने पर तुली है कांग्रेस

यह है भारतीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन

भारतीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक, सियासी पार्टियों का कोई भी विज्ञापन जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित किया जाना प्रस्तावित है, का पूर्व अधिप्रमाणन समिति से अनुमोदन होना आवश्यक है. इसके लिए सभी सियासी पार्टियों और उनके प्रत्याशियों को निर्देश दिए गए थे. बहरहाल, गहलोत सरकार ने जब 7 गारंटियों का विज्ञापन चलाया तो चुनाव आयोग ने इस विज्ञापन को बिना अनुमति के पाया है और रोक लगा दी है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago