Categories: नवीनतम

Vande Bharat Express को लेकर यूपी के यात्रियों के लिए आई खुशखबरी, जानें क्या है नया अपडेट

Vande Bharat Express: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल धीरे धीरे बड़ा होता जा रहा है. वंदे भारत का संचालन करने वाली भारतीय रेलवे ने अब यूपी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है. रेलवे ने उत्तर प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन के रूट को बढ़ा दिया है. पहले जो ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलती थी, अब वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से आगे प्रयागराज तक जाएगी. बता दें कि यह देश की 25वीं वंदे भारत ट्रेन है. इसे नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे जोन द्वारा परिचालित व मेंटेन किया जाता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2023 को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू करवया था.

रेलवे द्वारा जारी नए रूट के अनुसार अब यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रयागराज-गोरखपुर-प्रयागराज तक चलेगी. एक तरफ से यह ट्रेन 355 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इसे सफर पूरा करने में 7 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा.

यह भी पढ़ें-अब लिरिक्स और म्यूजिक की नो टेंशन, AI से चुटकियों में बनेगा आपके लिए गाना

इस रूट की सबसे तेज ट्रेन

बता दें कि यह इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी. वंदे भारत से पहले इस रूट पर सबसे तेज गति की ट्रेन LTT-GKP सुपरफास्ट और चौरीचौरा एक्सप्रेस थी. दोनों ट्रेनें क्रमश: 7 घंटे 30 मिनट और 9 घंटे 5 मिनट में अपना सफर पूरा करती हैं.

रेलवे ने बताया है कि इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन होगा. केवल शनिवार को यह ट्रेन नहीं चलाई जाएगी. इस ट्रेन में 8 कोच होंगे, बाकी वंदे भारत की तरह इसमें एसी चेयरकार और एग्जीक्यूटिव कार होगी. इस ट्रेन की कुल क्षमता 530 यात्रियों की है.

यह भी पढ़ें-अडानी के सौर ऊर्जा ऑपरेशन्स में रोबोट दिखाएगा कमाल, जानें क्या है इसकी खासियतें

टाइमिंग की बात करें तो गोरखपुर से यह ट्रेन पहले की तरह सुबह 06:05 बजे चलेगी और सुबह 10:20 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी. इसके बाद सुबह 10:35 पर यह लखनऊ से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और दोपहर बाद 1:35 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी. इसके अलावा वापसी में ट्रेन दोपहर बाद 3:15 बजे प्रयागराज से चलेगी और शाम 6:15 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएगी. शाम 6:30 बजे लखनऊ से चलकर रात 10:40 तक गोरखपुर पहुंच जाएगी. यह इसके अभी के टाइम से 40 मिनट पहले होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

3 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

11 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

20 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago