दुनिया

टैरिफ विवाद के बीच भारतीयों के लिए अमेरिका दूतावास की सख्त चेतावनी, कही ये बत

अमेरिका और भारत (America-India) के बीच टैरिफ (Tariff) वॉर के चलते पहले ही माहौल तनावपूर्ण है और अब अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अमेरिका में रह रहे हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं.

दूतावास का सोशल मीडिया पर पोस्ट

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साफ-साफ कहा है कि अमेरिका में वीजा की समाप्ति तिथि से ज्यादा मायने आपके फॉर्म I-94 पर दर्ज ‘Admit Until Date’ की होती है. यही तारीख तय करती है कि आप अमेरिका में कितने समय तक कानूनी रूप से रह सकते हैं. कई लोग इस फर्क को समझ नहीं पाते और अनजाने में तय समय से ज्यादा रुक जाते हैं जिससे उन्हें भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. दूतावास ने कहा है,

“अमेरिका में अधिकृत अवधि से ज्यादा समय तक रहना कानून का उल्लंघन है. इससे भविष्य में वीजा मिलने में दिक्कत हो सकती है, यात्रा पर रोक लग सकता है या फिर डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ सकता है. ”

https://twitter.com/USAndIndia/status/1964199383399837966

गलती से बचने का तरीका

इस गलती से बचने के लिए दूतावास ने एक आसान तरीका भी बताया है. लोग i94.bp.dhs.gov की वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रवेश की अंतिम तिथि चेक कर सकते हैं. यह वेबसाइट अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन संचालित करती है और यहां आपकी यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है.

इसे भी पढ़ें-संघर्ष,पराक्रम और विजय की गाथा को याद कर संपन्न हुआ इस वर्ष का ‘गिरमिटिया महोत्सव’

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारत से बड़ी संख्या में छात्र, पर्यटक और कामकाजी लोग अमेरिका जा रहे हैं. जानकारी की कमी के कारण कई बार लोग नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं. इसलिए अगर आप अमेरिका जाने की सोच रहे हैं या वहां रह रहे हैं तो अपने I-94 की तारीख जरूर जांच लें और तय समय के भीतर ही देश छोड़ें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

7 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

36 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

40 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

55 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

57 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago