बिजनेस

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन 22 सितंबर से होंगे सस्ते, कंपनी ने GST का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का किया ऐलान

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने रविवार को जीएसटी में कटौती का पूरा फायदा कमर्शियल वाहन ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. इससे 22 सितंबर से कंपनी के सभी ट्रकों के कीमतों में कमी आएगी.  कंपनी ने एक बयान में कहा, “टाटा मोटर्स अपनी पूरी कमर्शियल वाहन रेंज पर हाल ही में की गई जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगी, जिस दिन संशोधित जीएसटी दरें लागू होंगी.”

कंपनी के विभिन्न वाहन श्रेणियों में कीमतों में कटौती अलग-अलग होगी. भारी कमर्शियल वाहनों (एचसीवी) की कीमतों में 2.8 लाख रुपए से लेकर 4.65 लाख रुपए तक की कटौती होगी. हल्के और मध्यम कमर्शियल वाहन 1 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक सस्ते हो जाएंगे.

बसों और वैन की कीमतों में 1.2 लाख रुपए से लेकर 4.35 लाख रुपए तक की कटौती होगी. छोटे कमर्शियल यात्री वाहनों की कीमतों में 52,000 रुपए से लेकर 66,000 रुपए तक की कटौती होगी, जबकि पिकअप ट्रक 30,000 रुपए से लेकर 1.1 लाख रुपए तक सस्ते हो जाएंगे.

सफारी 1.45  लाख तक हो जाएगी सस्ती

कंपनी ने कहा कि कमर्शियल वाहनों पर जीएसटी (GST Rate Cut) घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, इससे भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी. टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि यह निर्णय देश की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

उन्होंने आगे कहा कि टाटा मोटर्स को ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ प्रदान करने पर गर्व है, जिससे कम लागत और आधुनिक वाहनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होती है. टाटा मोटर्स ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन लॉजिस्टिक्स, व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

जीएसटी में कटौती के साथ, कंपनी को उम्मीद है कि ट्रांसपोर्टरों, बेड़े संचालकों और छोटे व्यवसायों के लिए स्वामित्व की कुल लागत कम हो जाएगी. इससे पहले कंपनी ने शुक्रवार को अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 1.45 लाख रुपए तक की कटौती का ऐलान किया था. इससे टियागो की कीमत में 75,000 रुपए तक की कटौती होगी, जबकि सफारी की कीमत में सबसे ज्यादा 1,45,000 लाख रुपए की कटौती होगी. यह कीमतें भी 22 सितंबर से प्रभावी होंगी.


ये भी पढ़ें: भारत की फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2026 तक 7 प्रतिशत ग्रोथ के साथ पहुंच जाएगी 535 अरब डॉलर


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

26 seconds ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

49 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

1 hour ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

2 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago