दुनिया

अमित शाह के पूर्व PA अब नेपाल में बने सांसद, जानिये ABVP से राजनीति का ककहरा सीखने वाले उस नेता की कहानी!

Amit Shah PA Become MP In Nepal: नेपाल में हाल ही में हुए आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. जिसके बाद देश की राजनीतिक तस्वीर साफ हो चुकी है. जेन जी आंदोलन से युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए बालेन शाह नेपाल के अगुवा बनने जा रहे हैं. उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने सभी पुरानी पार्टियों को भारी मात दी है. इन सबके बीच एक नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है. नेपाल में उस नाम पर भले ही कम चर्चा हो रही है, लेकिन भारत और भारत की राजनीति में उसकी पकड़ बालेन शाह से भी ज्यादा है. हम बात कर रहे हैं नेपाल चुनाव में जीत कर नए नवेले सांसद बने Sandeep Rana की.

संदीप राणा ने संसदीय सीट Palpa-1 से जीत हासिल की है. उन्होंने मार्च 2026 में हुए चुनाव में अपने गृह क्षेत्र Palpa-1 से पर्चा भरा था. भारतीय छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले संदीप भारत के गृह मंत्री अमित शाह के पीए रह चुके हैं.

ABVP से सीखा राजनीति का ककहरा

संदीप राणा ने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली से की है और यहीं से उनकी राजनीतिक और सामाजिक सफर की शुरुआत हुई. दिल्ली में पढ़ाई के दौरान वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और यहीं पर छात्रों के हितों, सामाजिक अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की ABCD सीखी.

ABVP में रहने के दौरान उन्होंने कई सामाजिक अभियानों में भाग लिया. इसकी एक झलक उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी दिख सकती है. जहां उन्होंने खुद को एक्टिविस्ट बताया है. धीरे-धीरे उनकी पहचान एक मेहनती और युवा कार्यकर्ता के रूप में होने लगी.

छात्र राजनीति में उनके काम को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका दिया. धीरे-धीरे वो अपने संगठनात्मक कामों और अनुभव के दम पर बीजेपी की बड़ी राजनीतिक हस्तियों तक पहुंच गए. वो लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पीए (पर्सनल असिस्टेंट) के रूप में काम किया. जहां उन्होंने अमित शाह से संगठन संचालन और राजनीतिक गुणा गणित सीखी.

नेपाल लौटे और शुरू कर दी राजनीति

कुछ समय के बाद संदीप राणा नेपाल लौट गए और अपने गृहक्षेत्र में सामाजिक और संगठनात्मक कार्य करना शुरू कर दिया. उन्होंने अपने इलाके के युवाओं को संगठित किया और स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े काम करना शुरू कर दिए. संदीप राणा के काम ने उन्हें इलाके में एक मजबूत चेहरे के तौर पर स्थापित कर दिया. अब संदीप राणा ने नेपाल के आम चुनावों में जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- वैश्विक तेल संकट के बीच पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, आम आदमी की जेब बचाने के लिए क्या है भारत की तैयारी?

संदीप राणा को नेपाल में एक ऐसे युवा नेता के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका नेपाल और भारत दोनों देशों के नेताओं से बेहद मजबूत संबंध हैं. उनकी जीत ने नेपाल और भारत के रिश्तों की गर्मजोशी को और मजबूत कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

8 minutes ago