अपने पति के साथ मृतका की फाइल फोटो
-देवश प्रताप सिंह राठौर
Jhansi: भले ही हम 21वीं सदी में रह रहे हैं और दुनिया विज्ञान के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चुकी है, तब भी भारत के तमाम ऐसे हिस्से हैं, जहां पर भूत-प्रेत पर अभी भी लोग भरोसा कर रहे हैं और जान तक गंवा रहे हैं. ताजा मामला झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां रहने वाली एक नवविवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस सम्बंध में परिजनों ने चौंकाने वाला बयान देते हुए बताया है कि, नवविवाहिता पर काफी दिनों से भूत प्रेत का साया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है.
ये घटना 22 जुलाई की बताई जा रही है. झांसी के टहरौली थानान्तर्गत ग्राम भट्टपुरा में रहने वाली 20 वर्षीय शिवानी पत्नी नवल किशोर को झुलसी अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
इस सम्बंध में जब मृतका के पति नवल किशोर से पूछा गया तो उन्होने बताया कि, शिवानी का मायका ग्राम पिपरा में है. एक महीने पहले 25 जून को शिवानी की नवल किशोर के साथ शादी हुई थी. नवल किशोर ने बताया कि उसके माता-पिता का काफी समय पहले देहांत हो गया है. नवल अपनी दादी के साथ घर में रहता था.
नवल ने आगे बताया कि, शादी के बाद दूसरी बार शिवानी मायके वापस अपनी ससुराल आई. इसी के साथ नवल ने दावा किया कि जब वह दूसरी बार ससुराल आई तो अजीब-गरीब हरकतें करने लगी. वह कहती थी कि उसका एक महिला पीछा करती है, जो केवल उसे ही नजर आती है. वह उससे अपने साथ चलने की कहती है.
ये भी पढ़े- UP News: बाराबंकी में पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
नवल ने बताया कि, यह सब सुनकर परिजन उसे तांत्रिक के पास ले गए, जहां झाड़-फूक कराने पर पता चला कि शिवानी को केवल नजर आने वाली महिला की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है और वह उसका पीछा कर रही है. इसी के साथ नवल ने ये भी दावा किया कि तांत्रिक ने बताया कि महिला शिवानी को दो दिन में ले जाने की बात कहती है. नवल ने बताया कि, झाड़ फूंक करने के बाद शिवानी को घर लाया गया. नवल ने बताया कि इसके बाद उसने आग लगा ली, जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गई थी. उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था. जहां उसने परिजनों को बताया था कि पीछा करने वाली महिला की परछाई ने उससे कहा था कि ,आग लगा लो तो उसने आग लगा ली. फिलहाल शिवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है. इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक किसी भी प्रकार की उन्हें शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आग की कार्यवाही की जायेगी.
-भारत एक्सप्रेस
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…