देश

UP News: बांदा पुलिस लाइन की पुरानी बैरक रात में अचानक ढही, सोते पुलिसकर्मी की मौत, 4 जेसीबी से हटवाया गया मलबा

Banda News Today: उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में स्थित पुलिस लाइन में जानलेवा हादसा हो गया. यहां एक जर्जर बैरक रात के समय भरभरा कर गिर पड़ी. जिसकी चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी की जान चली गई. एक बैरक के गिरने पर दूसरे बैरक में सो रहे पुलिसकर्मियों की घिग्‍घी बंध गई, वे जान-बचाकर वहां से भागे. बताया जा रहा है कि घटना के वक्‍त सभी सोए हुए थे और सोते पुलिसकर्मी पर ही बैरक गिरी.

बैरक किसी छावनी में वह इमारत या इमारतों की श्रृंखला होती है, जिसमें सैनिकों या पुलिसकर्मियों के समूह रहते हैं. संवाददाता के अनुसार, हादसे के बाद राहत-बचाव टीम चार जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया और चपेट में आए पुलिसकर्मी को अस्‍पताल पहुंचाया, हालांकि वहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर एसपी सहित जनपद के कई थानों और चौकी की पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची. मलबे में कई पुलिसकर्मियों के दबे होने की आशंका पर वहां एक घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू चला.

पता चला है कि जिस पुलिसकर्मी की जान गई, उसका नाम सोनेलाल यादव था और वह कानपुर देहात का निवासी था. वहीं, एक और पुलिसकर्मी को घायल बताया जा रहा है. साथी पुलिसकर्मियों के मुताबिक, सोनेलाल यादव पुलिस लाइन की बैरक के बरामदे में सो रहे थे, देर रात जर्जर बैरक भरभरा कर ढह गई. उसी के मलबे में सोनेलाल दब गए और उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की सूचना घरवालों को दी गई तो वहां रुदन मच गया.

यह भी पढ़ें— West Bengal: शिवलिंग हटाने का फैसला लिखते वक्त बेहोश हो गए असिस्टेंट रजिस्ट्रार, हाईकोर्ट के जज ने तुरंत बदला ऑर्डर

घटना के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस वक्‍त रात के करीब 2 बज रहे होंगे, तब बैरक की इमारत का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया था, जिसमें वहां सो रहे सिपाही सोनेलाल यादव की जान चली गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनेलाल यादव 1995 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. वहीं, एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इस इमारत का इस्तेमाल मीटिंग आदि के लिए किया जाता था.

– भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

11 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

15 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

46 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

52 minutes ago