दुनिया

Pakistan: भारतीय कैदी Sarabjit Singh के हत्यारे आमिर सरफराज की लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या की

पाकिस्तानी मीडिया ने रविवार (14 अप्रैल) को बताया कि 2013 में कोट लखपत जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की नृशंस हत्या के आरोपियों में से एक को लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.

आमिर सरफराज उर्फ तांबा को अज्ञात हमलावरों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. हमलावर एक बाइक पर आए थे. उन्होंने आमिर सरफराज के घर की डोरबेल बजाई और जैसे ही वह बाहर आया, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलिया चलाकर उसे छलनी कर दिया और मौके से फरार हो गए.

अज्ञात हमलावरों ने मारी सरफराज को गोली

मिली जानकारी के अनुसार, आमिर सरफराज को करीब 4-5 गोलियां मारी गईं, हमलावर रात के करीब डेढ़ बजे उसके घर पहुंचे थे. गोलियां लगने के बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया.

आमिर सरफराज.

ISI से मिली हुई थी सुरक्षा

बता दें कि लाहौर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है. वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था. उसकी मौत के बाद से आतंकियों में दहशत फैल गई है. सरफराज को ISI की ओर से सुरक्षा मिली हुई थी.

यह भी पढ़ें- Israel-Iran War: इजरायल के पक्ष में उतरे दो मुस्लिम देश, रास्ते में ही ध्वस्त कर दिए ईरान के ड्रोन और मिसाइलें, जार्डन को मिली धमकी

सरबजीत पर किया था हमला

सरबजीत के ऊपर किए गए हमले के आरोप में उस पर मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया था. आमिर को 2018 में अदालत ने बरी किया था. आमिर सरफराज लाहौर का असली डॉन के रूप में मशहूर था. आमिर ट्रकेनवाला गिरोह का सदस्य भी था.

मालूम हो कि उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल के अंदर तांबा सहित अन्य कैदियों द्वारा किए गए क्रूर हमले के बाद लगभग एक सप्ताह तक बेहोश रहने के बाद 49 वर्षीय सरबजीत सिंह की 2 मई 2013 की सुबह जिन्ना अस्पताल लाहौर में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी.

पाकिस्तानी कैदियों ने सरबजीत सिंह पर ईंटों और लोहे की छड़ों से हमला किया था. सिंह को कथित तौर पर 1990 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कई बम विस्फोटों में भाग लेने का दोषी पाया गया था और उन्हें मौत की सजा दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

28 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

31 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago