Nepal PM Balen Shah
Nepal new government 2026:भारत के पड़ोसी देश नेपाल में ‘बालेन शाह’ युग शुरू हो चुका है. शुक्रवार (27 मार्च) को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेता बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई (Balen Shah oath ceremony). इसी के साथ बालेन शाह नेपाल के इतिहास में सबसे कम उम्र वाले पीएम बन गए हैं.
35 वर्षीय बालेन शाह की पार्टी ने हाल ही में हुए चुनावों में 275 सदस्यीय संसद में 185 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया. दो-तिहाई समर्थन के साथ बालेन शाह (Balen Shah) ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से नेपाल के पांच बार के प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता के.पी. शर्मा ओली को बड़े अंतर से पराजित किया.
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ, जो अपनी विशिष्टता के लिए चर्चा में रहा. इस दौरान हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं का समावेश देखने को मिला सात ब्राह्मणों ने शंखनाद किया, 108 ब्राह्मण युवाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार किया, जबकि 107 बौद्ध लामाओं ने धर्मग्रंथों का पाठ किया.
27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में जन्मे बालेंद्र शाह पहले 2022 से 2026 तक काठमांडू के मेयर रह चुके हैं. राजनीति में आने से पहले वे ‘नेफहॉप’ म्यूजिक सीन के लोकप्रिय रैपर थे और अपने गीतों में भ्रष्टाचार, असमानता और युवाओं के मुद्दे उठाते थे. उन्होंने 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मेयर चुनाव जीतकर पहचान बनाई और बाद में दिसंबर 2025 में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ गए. सोशल मीडिया प्रचार और भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे के दम पर वे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए.
जनवरी 2026 में मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा, जिसमें उनकी पार्टी को बहुमत मिला और वे प्रधानमंत्री बने. हालांकि, उनकी आक्रामक शैली और कुछ फैसलों को लेकर आलोचनाएं भी हुई हैं, फिर भी उन्हें एक मजबूत और वैकल्पिक नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नेपाल में नई सरकार: पीएम बने बालेंद्र शाह, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, जानिए कैबिनेट में कौन-कौन
नेपाल की नई सरकार में कई अहम पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. स्वर्णिम वागले को उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बनाया गया है. शिशिर खनल विदेश मंत्री, सुदान गुरुंग गृह मंत्री और बिराज भक्त ऊर्जा मंत्री होंगे. इसके अलावा, प्रतिभा रावल को सामान्य प्रशासन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है.
अन्य प्रमुख नियुक्तियों में अमरेश सिंह को उद्योग मंत्री, सुनील लमसल को भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्री, निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्री और सोबिता गौतम को कानून मंत्री बनाया गया है. वहीं, सस्मित पोखरेल शिक्षा, विज्ञान और तकनीक मंत्रालय संभालेंगे और सीता बड़ी महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय देखेंगी. संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी बिक्रम तिमिलसिना को दी गई है, जबकि दीपक कुमार शाह श्रम और रोजगार मंत्री होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…
उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…