दुनिया

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिंसा – 100 से ज्‍यादा मौतें, पीएम हसीना बोलीं- मैं इस्‍तीफा क्‍यों दूं, जो तोड़फोड़ कर रहे वो अपराधी हैं

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अब एक बार फिर हिंसक घटनाओं ने कोहराम मचा दिया है. वहां मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और देश के विभिन्न हिस्सों में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भीषण झड़पें हुई हैं. इन घटनाओं में 100 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं. सरकार ने सड़कों पर प्रदर्शन व ‘तोड़फोड़’ कर रहे लोगों को काबू करने के लिए सेना और पुलिस को उतारा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को बांग्लादेश की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. इसके अलावा बांग्लादेश में पढ़ाई करने वाले भारतीय स्टूडेंट्स को वापस ​लाने का अभियान भी अंतिम चरणों में है.

आज राजधानी ढाका तक मार्च का आह्वान

इस बीच प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कुछ समूहों के नेताओं ने आम जनता से 5 अगस्त को “ढाका तक लंबे मार्च” में शामिल होने के लिए कहा है. सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करने तथा 5 अगस्त को ढाका तक मार्च करने के आह्वान के बाद सरकार ने आज इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है. सेना ने पहले ही कर्फ्यू लगा दिया है तथा सूचना के प्रसार को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन अनिश्चित काल के लिए काट दिए गए हैं.

पुलिस ने ढाका में ऐतिहासिक शहीद मीनार पर एकत्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा— ‘जो सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं, तोड़-फोड़ कर रहे हैं वे स्टूडेंट्स नहीं हैं, वे अपराधी हैं. मेरे इस्तीफे की मांग गलत है. हम जनता की सेवा के लिए फैसले लेते हैं.’

बंगाली दैनिक प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी पुलिस ने सुबह 10 बजे के आस-पास ढाका में शहीद मीनार (एक राष्ट्रीय स्मारक) पर एकत्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले तथा ग्रेनेड दागे. ढाका के जत्राबारी थाना क्षेत्र में भी लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए तथा उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

ढाका में पुलिस, सरकार समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में घायल अधिकारी को ले जाती पुलिस.

14 पुलिस अधिकारियों समेत 101 लोगों की मौत

न्‍यूज एजेंसी IANS ने बताया कि बांग्लादेश में आरक्षण सुधार की मांग से शुरू हुआ आंदोलन सरकार बदलने के आंदोलन में तब्‍दील हो गया है. वहां फैली हिंसा में कम से कम 14 पुलिस अधिकारियों सहित 100 से ज्‍यादा लोगों की जान चली गई है. आज का दिन और अधिक तनावपूर्ण होने के आसार हैं, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने आम जनता से 5 अगस्त को “ढाका तक लंबे मार्च” में शामिल होने के लिए कहा है.

प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स. पोस्टर पर लिखा- सॉरी फॉर लीविंग आल ऑफ़ यू इन बांग्लादेश

राजधानी ढाका और आस-पास के इलाको में कर्फ्यू

बांग्लादेश की सेना ने घोषणा की कि अनिश्चित काल के लिए नया कर्फ्यू लागू किया गया है, जिसमें राजधानी ढाका और अन्य संभागीय और जिला मुख्यालय शामिल हैं. सरकार ने पहले ढाका और अन्य जगहों पर कुछ अपवादों के साथ कर्फ्यू लगाया था.

प्रदर्शनकारियों द्वारा ढाका तक लंबा मार्च निकालने के ऐलान के बाद इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया गया.

जुलाई से अब तक 300 लोगों ने जान गंवाई

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में जुलाई से अब तक सरकार विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की कुल संख्या 300 हो गई है. पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों द्वारा दिए गए आंकड़ों पर आधारित एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि 4 अगस्त तक बांग्लादेश में मरने वालों की कुल संख्या 300 है. इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से 4 अगस्त को सबसे घातक हमला हुआ, जिसमें विभिन्न स्थलों पर लगभग 94 लोग मारे गए.

बांग्लादेश में आए-साल ऐसी हिंसक घटनाएं होती हैं, जिसमें हमलावर सामूहिक तौर पर उत्पात मचाते हैं.

भारतीयों के लिए एडवाइजरी- बांग्लादेश न जाएं

बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं सामने आने पर भारत सरकार ने अपने नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सलाह दी है. साथ ही वहां रह रहे भारतीय स्‍टूडेंट्स को निकालने का अभियान भी चल रहा है; अब तक सैकड़ों स्‍टूडेंट्स की सुरक्षित वापसी करा ली गई है.

यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 97 लोगों की मौत, देश भर में कर्फ्यू; इटरनेट सेवा बंद

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 minute ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago