लाइफस्टाइल

आज के समय में आम होती जा रही महिलाओं में हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Bone And Joint Problems: आज का समय ऐसा है, जिसमें महिलाओं में हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं आम सी होती जा रही है. इसी को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं महिलाओं में आम होती जा रही है. ऐसे में विशेषज्ञ पुरुषों और महिलाओं में इसके अलग-अलग कारण और प्रभावों के बारे में बात करते हैं. उनका तर्क है कि स्थिति के अनुकूल उपचार को महत्व दिए जाने की आवश्यकता होती है.

ये कारण हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं को पैदा करते हैं

पुरुषों में खेलों में अधिक भागीदारी, व्यावसायिक खतरे, खराब आहार और धूम्रपान जैसे कारण हड्डियों और जोड़ों की समस्याओं पैदा करते हैं. जबकि महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन, ऑटोइम्यून डिजीज और कैल्शियम और विटामिन डी का कम सेवन इसके पीछे का कारण है. इस कारण उपचार के दौरान स्थिति के अनुरूप ट्रीटमेंट देना जरूरी हो जाता है, यानि सबकी बॉडी अलग होती है उसके मुताबिक ही उपचार किया जाना चाहिए.

डॉक्टरों ने कही ये बात (Bone And Joint Problems)

रूबी हॉल क्लिनिक के ऑर्थोपेडिक डॉ. अप्रमेय जोशी ने बताया, ‘पुरुष खेल से संबंधित चोटों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं को लॉन्ग टर्म परिणामों के साथ पुरानी दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दोनों में ही हड्डियों और जोड़ों की सेहत अलग होती है तो समस्याएं भी अलग ही होती हैं. पुरुषों को गंभीर चोट लग सकती हैं, जबकि महिलाओं को अक्सर हार्मोनल बदलावों के कारण होने वाली पुरानी बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इन असमानताओं को समझना प्रभावी उपचार विकल्पों को डिजाइन करने के लिए महत्वपूर्ण है जो प्रत्येक की जरूरतों के अनुरूप हैं. हड्डियों और जोड़ों की सेहत को समझ कर उपचार किया जाना चाहिए, इससे परिणाम बेहतर आते हैं.

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं आपको स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए? यहां जान लीजिए

हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी विटामिन डी की कमी के कारण भारतीयों में खास तौर पर रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा ज्यादा होता है. गंभीर समस्याओं को रोकने के लिए कमजोरी या हड्डियों में दर्द के पहले लक्षण दिखने पर ही डॉक्टर से मदद लेना जरूरी है. जोड़ों की समस्याओं को रोकने के लिए विटामिन डी और विटामिन बी12 का उचित स्तर सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है.

Uma Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

38 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

41 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago